वकील ह'त्याकांड मामले में पांच को आजीवन कारावास की सजा


रांची(RANCHI): सिविल कोर्ट ने वकील रामप्रवेश सिंह हत्याकांड मामले में दोषी करार पांच आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है. अपर न्याययुक्त विशाल श्रीवास्तव की कोर्ट ने यह सजा सुनवाई है. दो आरोपी रोहित तिर्की और शंकर राम साक्ष्य के अभाव में बरी हो चुके हैं.
अदालत ने सोमवार को जिन्हें आजीवन सजा की सजा सुनाई है, उनमें राम पाहन, शिवम कुमार, सतीश कुमार पाठक, राजा कुमार साहू, और सतीश मुंडा हैं. 2019 को कांके डैम के सर्वोदय नगर के पास गोली मार कर हत्या कर दी गयी थी. उनकी हत्या जमीन विवाद को लेकर षड्यंत्र के तहत गोली मारकर की गयी थी. कांके थाना में कांड संख्या 219/19 के तहत मामला दर्ज हुआ था.
4+