पांच जोड़ी ट्रेनें हुईं रद्द, रांची-चोपन एक्सप्रेस में लगेगी एक वातानुकूलित चेयरकार, जानिए कब से 

    पांच जोड़ी ट्रेनें हुईं रद्द, रांची-चोपन एक्सप्रेस में लगेगी एक वातानुकूलित चेयरकार, जानिए कब से 

    धनबाद (DHANBAD): दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायगढ़ और झारसुगुड़ा स्टेशनों के बीच  चौथी लाइन की कनेक्टिविटी के लिए नन इंटरलॉकिंग कार्य के मद्देनजर इस रेलखंड से गुजरने वाली 05 जोड़ी ट्रेनों का परिचालन  रद्द किया गया है. जानकारी मुख्य जनसंपर्क अधिकारी वीरेन्द्र कुमार ने दी है. 

    जानकारी के मुताबिक 23.08.22 एवं  27.08.22 को सिकंदराबाद से खुलने वाली गाड़ी संख्या 17007 सिकंदराबाद-दरभंगा एक्सप्रेस ,दिनांक 26.08.22 एवं  30.08.22 को दरभंगा से खुलने वाली गाड़ी संख्या 17008 दरभंगा-सिकंदराबाद एक्सप्रेस, दिनांक 26.08.22 को बिलासपुर से खुलने वाली गाड़ी संख्या 22843 बिलासपुर-पटना एक्सप्रेस, 28.08.22 को पटना से खुलने वाली गाड़ी संख्या 22844 पटना-बिलासपुर एक्सप्रेस ,दिनांक 25.08.22 को हैदराबाद से खुलने वाली गाड़ी संख्या 17005 हैदराबाद-रक्सौल एक्सप्रेस , दिनांक 28.08.22 को रक्सौल से खुलने वाली गाड़ी संख्या 17006 रक्सौल-हैदराबाद एक्सप्रेस , 19.08.22 एवं  26.08.22 को वास्को डी गामा से खुलने वाली गाड़ी संख्या 17321 वास्को डी गामा-जसीडीह एक्सप्रेस  22.08.22 एवं  29.08.22 को जसीडीह से खुलने वाली गाड़ी संख्या 17322 जसीडीह-वास्को डी गामा एक्सप्रेस, 20.08.22 एवं  27.08.22 को मालदा टाउन से खुलने वाली गाड़ी संख्या 13425 मालदा टाउन-सूरत एक्सप्रेस,दिनांक 22.08.22 एवं  29.08.22 को सूरत से खुलने वाली गाड़ी संख्या 13426 सूरत-मालदा टाउन एक्सप्रेस. गाड़ी संख्या 18631 / 18632 राँची-चोपन-राँची एक्सप्रेस में अस्थायी तौर पर एक वातानुकूलित चेयरकार एवं एक चेयरकार का डब्बा राँची से  21.08.22 से 20.11.22 तक एवं चोपन से 22.08.22 से 21.011.22 तक लगाया जाएगा. 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news