भाकपा माओवादी का जोनल कमांडर छोटा व्यास गिरफ्तार, पांच लाख का था इनाम, जानिए कैसे चढ़ा पुलिस के हत्थे

    भाकपा माओवादी का जोनल कमांडर छोटा व्यास गिरफ्तार, पांच लाख का था इनाम, जानिए कैसे चढ़ा पुलिस के हत्थे

    गढ़वा(GARHWA): झारखंड की कई बड़ी नक्सली घटनाओं में शामिल और बूढ़ा पहाड़ में सक्रिय माओवादी रविंद्र मेहता उर्फ छोटा व्यास को गिरफ्तार कर लिया गया है. गिरफ्तार माओवादी पर 5 लाख का इनाम है. बता दें कि नक्सली गतिविधिओं को कम करने के लिए आईजी अभियान एबी होमकर के निर्देश पर नक्सलियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है. इसी अभियान के तहत गढ़वा जिला की पुलिस ने एसपी अंजनी झा के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए बूढ़ा पहाड़ के आसपास के क्षेत्रों से सक्रिय इनामी माओवादी रविंद्र मेहता उर्फ छोटा व्यास को गिरफ्तार किया है.

    अभियान को मिली बड़ी सफलता

    रविंद्र मेहता काफी बड़ा, सक्रिय और इनामी माओवादी था. इसका पकड़ा जाना पुलिस के साथ इस अभियान के लिए बड़ी सफलता की बात है. बता दें कि रविंद्र मेहता पलामू के विश्रामपुर थाना क्षेत्र के कौड़िया का रहने वाला है. इसके खिलाफ कई थानों में कुल 16 मामले दर्ज हैं.

    हाल में ही बना था जोनल कमांडर

    मिली जानकारी के अनुसार रविंद्र को कुछ साल पहले ही एरिया कमांडर से जोनल कमांडर बनाया गया था. इसके अलावा वो पुलिस के लिए बड़ी चुनौती साबित हो रहा था, ऐसे में उसका पकड़ा जाना पुलिस के लिए बड़ी उपलब्धि की बात है. रविंद्र के पकड़े जाने से माओवादियों का मनोबल कमजोर होगा और नक्सली घटनाओं में कमी आने की उम्मीद है.

    ये भी देखें:

    दुमका पेट्रोल कांड : आरोपी के खिलाफ लगाया गया POCSO ACT, जानें किसे बनाया गया आधार

    कहां-कहां दर्ज है मामले

    पुलिस के अनुसार रविंद्र छकरबंधा के साथ-साथ बूढ़ा पहाड़ के क्षेत्रों में काफी सक्रिय था. पुलिस ने लातेहार, पलामू, गढ़वा सीमावर्ती इलाके में छापेमारी करते हुए रविंद्र मेहता उर्फ छोटा व्यास को गिरफ्तार किया है. बता दें कि रविंद्र के खिलाफ पलामू के विश्रामपुर, पांडु, हुसैनाबाद, हैदरनगर, छतरपुर, हरिहरगंज, नौडीहा बाजार समेत कई थानों में मामला दर्ज है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news