फिरोज ने मिथुन बनकर एक और हिंदू लड़की की ज़िंदगी की बर्बाद, देखिए पत्नी ने ही कैसे खोल दिया घिनौने साज़िश का राज

    फिरोज ने मिथुन बनकर एक और हिंदू लड़की की ज़िंदगी की बर्बाद, देखिए पत्नी ने ही कैसे खोल दिया घिनौने साज़िश का राज

    साहिबगंज: झारखंड में अक्सर लव जिहाद के कई मामले सामने आते हैं. इस बार नया मामला साहिबगंज जिले से आया है. जहां के एक मुस्लिम युवक फिरोज ने मिथुन बनकर बिहार के कटिहार जिला की एक लड़की को अपने प्यार के जाल में फसाया. इतना ही नहीं उसने लड़की से शादी का वादा किया और फिर उसे घर से भाग भी लाया. आगे जो हुआ उसे जानकर आप हैरान हो जाएंगे. जानिए विस्तार से....

    जानिए पूरा मामला 

    आपको बता दे की मोहम्मद फिरोज शादीशुदा है. कुछ वर्ष पहले ही उसकी शादी हुई थी और उसका एक बच्चा भी है. मोहम्मद फिरोज कुछ दिनों से अपने घर से गायब रहने लगा था. उसने घर वालों को बताया था कि उसकी सीआरपीएफ में नौकरी लग गई है. लेकिन इस दौरान फिरोज किसी और काम में ही लगा हुआ था. कुछ दिनों पहले वह अपने दोस्त के यहां कटिहार गया था. इसी दौरान उसने एक हिंदू लड़की को अपने प्रेम जाल में फसाया. उसके बाद फिरोज के घर भी आने जाने लगा. दो दिन पहले फिरोज लड़की को कटिहार से लेकर फरार हो गया और साहिबगंज पहुंच गया. जब लड़की को लेकर फिरोज साहिबगंज पहुंचा तो उसने उसे एक होटल में रखा. लेकिन इसी बीच फिरोज की पत्नी को इस बात की भनक लग गई. फिर फिरोज की पत्नी गांव वालों के साथ होटल पहुंची और दोनों को रंगे हाथ पकड़ लिया. इतना ही नहीं पत्नी ने पुलिस को भी कॉल किया इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को गिरफ्तार कर लिया. 

    हिंदू लड़की ने दर्ज करायी एफ़.आई.आर 

    जब फिरोज की गिरफ्तारी हुई तो कटिहार की हिंदू लड़की के पैरों तले जमीन खिसक गई. उसे तो पता ही नहीं था कि यह मिथुन नहीं बल्कि फिरोज है. लड़की ने पुलिस को बताया कि की फिरोज ने उसे अपना नाम मिथुन राजवंशी बनाया था और उसने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया और फिर शादी का झांसा देकर साहिबगंज लाया उसे इस बात की जानकारी नहीं थी कि मिथुन एक मुस्लिम युवक है. जब मामले का खुलासा हुआ तो इधर घटना के बाद पुलिस ने मामले में लड़की के परिजनों को सूचित करते हुए युवक पर नगर थाना में कांड संख्या 18/25 बीएनएस की धा रा 87/60,10 के तहत मामला दर्ज करते हुए उसे न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेज दिया है. साथ ही साथ युवती का कोर्ट में बयान दर्ज कराने की तैयारी पुलिस के द्वारा की जा रही है.

    रिपोर्ट : गोविंद ठाकुर 

    टीएनपी  डिस्क्लेमर:  शादी सात जन्मों का बंधन होता है ऐसे में कोई भी निर्णय लेने से पहले अच्छी तरह से सामाजिक पृषभूमि पर हर चीज जानना आपके सुखमय भविष्य के लिए ज़रूरी है. 

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news