जुआ खेलने के दौरान छिड़ा विवाद, युवक पर फायरिंग, बाल-बाल बची जान


जमशेदपुर (JAMSHEDPUR): जमशेदपुर के परसुडीह थाना के कीताडीह गढीवानपट्टी में कुछ दोस्त बैठ कर जुआ खेल रहे थे. इसी दौरान किसी बात को लेकर दो युवकों में विवाद शुरू हो गया. देखते ही देखते कहासुनी इतनी बढ़ गई कि एक ने दूसरे पर बंदूक तान दी. गोली भी चलाई, लेकिन गोली पीड़ित के कान को छू कर निकल गई और उसकी जान बच गई. घटना के बाद पुलिस आरोपी और उसके साथियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.
यह भी पढ़ें:
छात्रा ने हेडमास्टर पर लगाया छेड़खानी का आरोप, जानिए मनचले के करतूत की कहानी
क्या है मामला
जुआ खेलने के दौरान हुए विवाद पर शाहनवाज उर्फ गांजा नामक युवक ने तूफान टूडू पर फायरिंग कर दी. इस घटना में तूफान बाल-बाल बच गया. गोली उसके दाएं कान को छूकर निकल गई. घटना को अंजाम देने के बाद शाहनवाज मौके से फरार हो गया. पुलिस ने घायल अवस्था में तूफान को सदर अस्पताल पहुंचाया. जहां उसका इलाज किया गया. जानकारी के अनुसार तूफान गढीवानपट्टी पट्टी में जुआ खेल रहा था. इसी बीच किसी विवाद के बाद संवाद और उसके साथियों ने उस पर फायरिंग कर दी. इधर घटना के बाद पुलिस शाहनवाज और उसके साथियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.
रिपोर्ट: रंजीत ओझा, जमशेदपुर
4+