चंदवा-लोहरदगा रोड पर जब धू-धू कर जलने लगी कार....जानिये इसके बाद क्या हुआ

    चंदवा-लोहरदगा रोड पर जब धू-धू कर जलने लगी कार....जानिये इसके बाद क्या हुआ

    लोहरदगा(LOHARDAGA): लोहरदगा के कुडू थाना में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. कुडू थाना क्षेत्र के महादेव मण्डा के समीप चंदवा-लोहरदगा मुख्य पथ पर यह घटना घटी. जहां एक कर में अचानक आग लग गई. घटना के बारे में बताया जा रहा है कि चंदवा में गाड़ी ऑनर अनिल सिंह को छोड़कर ड्राइवर वापस चांपी लौट रहा था. इसी दौरान महादेव मण्डा के समीप गाड़ी के इंजन से धुंआ निकलने लगा.

    धू-धू कर जल गई कार   

    धुआं निकलता देख कार चालक सड़क किनारे गाड़ी खड़ा कर बाहर निकला. ड्राइवर कुछ समझ पाता इससे पहले ही गाड़ी में आग की लपटें तेज हो गईं और मौके पर ही गाड़ी धू-धू कर जल गई. गनीमत ये रही कि समय रहते गाड़ी चालक गाड़ी रोक कर बाहर निकल गया. गाड़ी में आग लगने का यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. वहीं कुडू थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

    रिपोर्ट: गौतम लेनिन, लोहरदगा  


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news