रांची: चर्च कॉम्प्लेक्स में लगी भीषण आग, अग्निशमन ने आग पर पाया काबू

    रांची: चर्च कॉम्प्लेक्स में लगी भीषण आग, अग्निशमन ने आग पर पाया काबू

    रांची(RANCHI): राजधानी रांची के बीचों बीच स्थित चर्च कॉम्प्लेक्स में रात नौ बजे भीषण आग लग गई. आग लगने से अफरा तफरी का माहौल बन गया. लोग इधर उधर भागने लगे. आग लगता देख इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने लोवर बाज़ार थाना को दिया. जिसके बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंच कर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.

    बताया जा रहा है कि BIG SHOP प्रतिष्ठान में आग लगी है. अभी यह स्पष्ट नहीं है कि आग लगने का कारण क्या है. आग की लपटें काफी तेज थी. आग लगने से लाखों रुपये के ब्रांडेड कपड़े सहित अन्य सामान जल कर राख हो गए है. शाम के वक्त चर्च कॉम्प्लेक्स में बड़ी संख्या में लोग पहुंचते है. इस कॉम्प्लेक्स में ही कावेरी रेस्टोरेंट है. ऊपर से धुवा उठता देख पूरे कॉम्प्लेक्स में अफरा तफरी मच गई. फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंच गई है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news