धनबाद के हेड पोस्ट ऑफिस में लगी आग ,उसके बाद क्या हुआ आप भी जानिए 

    धनबाद के हेड पोस्ट ऑफिस में लगी आग ,उसके बाद क्या हुआ आप भी जानिए 

     

    धनबाद(DHANBAD)  |  धनबाद हेड पोस्ट ऑफिस में शनिवार को शॉर्ट सर्किट से आग लग गई.  आग की शुरुआत पोस्ट ऑफिस के आधार केंद्र के स्टोर रूम से हुई.  इसके बाद तो हेड पोस्ट ऑफिस में अफरा-तफरी मच गई.  सभी लोग कार्यालय छोड़कर बाहर निकल गए और पूरा परिसर धुंवा  से भर गया.  इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी गई, जिसके बाद दो दमकल गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंची.  कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका.  इस घटना में कई कंप्यूटर उपकरण जल गए है.  हजारों के नुकसान की बात कही जा रही है. 

     कुल कितने का नुकसान हुआ है ,इसका विभागीय स्तर पर आकलन किया जा रहा है.  बता दें कि इस पोस्ट ऑफिस के एक तरफ सिविल कोर्ट है तो दूसरी तरफ एसएसपी का कार्यालय और एसएसपी कार्यालय के बाद पेट्रोल पंप भी है.  गनीमत रही कि आग पर तुरंत काबू पा लिया गया नहीं तो कोई  बड़ी घटना हो सकती थी. 
    रिपोर्ट : प्रकाश 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news