दुमका के मिठाई दुकान में एलपीजी सिलेंडर से लगी आग, लाखों का नुकसान 

    दुमका के मिठाई दुकान में एलपीजी सिलेंडर से लगी आग, लाखों का नुकसान 

    दुमका(DUMKA): दुमका शहर के कनुपाड़ा स्थित एक मिठाई सह नाश्ता दुकान में आग लग गई. बताया जा रहा है कि आग एलपीजी सिलेंडर से लगी. दुकान मालिक का नाम राजेश साह बताया जा रहा है. देखते ही देखते आग पूरी दुकान में फैल गई. जिससे चारों तरफ अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू करने का प्रयास किया गया. इसी बीच इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई. सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. आगलगी कि इस घटना में एक से डेढ़ लाख रुपए की क्षति का अनुमान है. गनीमत रही की एलपीजी सिलेंडर विस्फोट नहीं हुआ और एक बड़ा हादसा टल गया.

    रिपोर्ट: पंचम झा 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news