बिजली का अवैध ढंग से उपयोग करने वाले हैदरनगर क्षेत्र के सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, लगा 75 हजार का जुर्माना    

    बिजली का अवैध ढंग से उपयोग करने वाले हैदरनगर क्षेत्र के सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, लगा 75 हजार का जुर्माना     

    पलामू (PALAMU):  जिला के हैदरनगर थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में JBVNL के अभियंताओं ने विशेष छापामारी अभियान चलाया. छापामारी अभियान में अवैध ढंग से बिजली का उपयोग करते सात लोग पाए गए. सभी के खिलाफ हैदरनगर थाना में बिजली चोरी कर उपयोग करने की प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. 

    तार खींचकर बिजली  उपयोग करने का आरोप 

    जिन लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है उन पर बगैर वैद्य कनेक्शन लिये निजी घरों, व्यवसायिक प्रतिष्ठानों और खेत में तार खींचकर बिजली का उपयोग करने का आरोप है. JBVNL के कनीय अभियंता प्रदीप कुमार सिंह ने उक्त आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराते हुए उन पर 75 हजार रुपया का जुर्माना भी लगाया है. उन्होंने बताया कि इस अभियान में उनके अलावा सहायक विद्युत अभियंता संजय कुमार, मानव दिवसकर्मी जितेन्द्र ठाकुर और मनोज कुमार शामिल थे. 

    आगे भी जारी रहेगा छापामारी अभियान

    सहायक विद्युत अभियन्ता  संजय कुमार ने बुधवार की देर शाम जानकारी देते हुए बताया कि ग्रामीणों को वैद्य कनेक्शन लेकर ही बिजली का उपयोग करना चाहिए. इसके लिये उनकी सुविधा अनुसार कई स्थानों पर निर्धारित दिवस और तिथि को विशेष शिविर का भी आयोजन किया जाता है. उन्होंने कहा है कि JBVNL का आगे भी छापामारी अभियान जारी रहेगा. इस दौरान अवैध बिजली का उपयोग करते पकड़े जाने पर जुर्माना के साथ प्राथमिकी भी दर्ज कराई जाएगी. 

    रिपोर्ट: जफर हुसैन, पलामू


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news