चांडिल में फिल्मी स्टाइल में अपहरण, बीच सड़क पर मारपीट के बाद टीएमएच से बरामद किये गये युवक

    चांडिल में फिल्मी स्टाइल में अपहरण, बीच सड़क पर मारपीट के बाद टीएमएच से बरामद किये गये युवक

    सरायकेला(SARAIKELA): सरायकेला जिले के चांडिल अनुमंडल कोर्ट के समीप मुखिया होटल सड़क से बदमाशों ने दो लोगों का अपहरण कर लिया था. चांडिल थाना कि पुलिस ने अपहृतों को जमशेदपुर के टीएमएच अस्पताल से बरामद किया है. वहीं फिलहाल, दोनों टीएमएच में ही इलाजरत हैं, और बताया गया है कि अपहरण के बाद दोनों के साथ मारपीट भी की गई है थी. अपहृतों की पहचान जमशेदपुर की गोलमुरी मुस्लिम बस्ती निवासी मोहम्मद सैयद आरिफ जिसकी उम्र 23 वर्ष है और कपाली ओपी क्षेत्र के डांगोडीह निवासी मोहम्मद सबान जिसकी उम्र 32 वर्ष, के रूप में की गई है. इधर मिली जानकारी के अनुसार, चांडिल प्रखंड के कपाली इलाके में एक जमीन को लेकर दो पक्षों में विवाद था, और मामला कोर्ट में चल रहा था. बिहार निबंधन वाली स्कॉर्पियो में सवार दो लोग अनुमंडल परिसर पहुंचे थे. वहीं कुछ देर बाद 5-6 चार पहिया वाहन में कुछ लोग पहुंचे और बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों से 25 से 30 लोग अनुमंडल परिसर पहुंचे थे. इस दौरान किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में बहस होने लगी. इस बीच स्कॉर्पियो सवार दोनों व्यक्ति वहां से वापस जाने लगे, तभी डैम रोड में चार-पांच अन्य वाहनों से लोग पहुंचे और उन्हें बीच सड़क पर रोक कर जबरन वाहन से उतरकर अपने साथ लेते गए. अपहरणकर्ताओं ने स्कार्पिओं में भी तोड़फोड कि, वहीं सूचना मिलते ही चांडिल थाना पुलिस हरकत में आई और मामले की जांच में जुट गई. पुलिस को जानकारी मिली थी कि दोनों अपहृत टीएमएच में इलाजरत हैं. 

    थाना प्रभारी डिल्सन बिरुवा ने बताया कि पूछताछ में पता चला कि अपहरणकर्ताओं ने मारपीट करने के बाद दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है और पुलिस अपहरणकर्ताओं की तलाश कर रही है.

    रिपोर्ट: बीरेंद्र मंडल


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news