जमशेदपुर में सड़क हादसे में पिता-बेटी की मौत, आक्रोशित लोगों ने आगजनी कर किया सड़क जाम

    जमशेदपुर में सड़क हादसे में पिता-बेटी की मौत, आक्रोशित लोगों ने आगजनी कर किया सड़क जाम

    जमशेदपुर(JAMSHEDPUR): जमशेदपुर में सड़क हादसे में हुई मौत को लेकर आक्रोशित स्थानीय लोगों ने जमकर हंगामा किया. टेल्को थाना अंतर्गत जेम्को मोड़ के समीप लोगों ने आगजनी कर सड़क जाम कर दिया. दरअसल, मंगलवार की रात सड़क हादसे में नुवोको सीमेंट प्लांट के ठेका कर्मी कृष्णा शर्मा और उनकी पुत्री अंजली शर्मा व घायल पुत्र विक्की शर्मा की मौत हो गई. ऐसे में परिजनों के साथ बस्ती वासियों ने बुधवार को पीड़ित परिवार को मुआवजा और दोषी वाहन को चिन्हित कर कार्रवाई करने की मांग को लेकर जेम्को चौक जाम कर दिया है.

    आक्रोशित लोग जगह-जगह टायर जलाकर अपना विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. वहीं, परिजनों ने पुलिस पर मामले की लीपापोती करने का आरोप लगाया है. परिजनों ने बताया कि घटना के 12 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस यह पता लगाने में विफल रही है कि घटना आखिर कैसे हुई. इधर, आगजनी और सड़क जाम की सूचना मिलते ही पुलिस के वरीय पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और आक्रोशित लोगों को उचित कार्रवाई करने का आश्वासन देने पर मामला शांत हुआ.

    बता दें कि, मंगलवार 11 फरवरी की देर रात करीब 1:30 बजे के आसपास तीनों पिता- पुत्र और पुत्री स्कूटी पर सवार होकर स्टेशन से लौट रहे थे. इसी दौरान अज्ञात वाहन की चपेट में आकर पिता कृष्णा शर्मा व पुत्री अंजली शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पुत्र विक्की शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गया है. घायल बेटे का एमजीएम अस्पताल में इलाज चल रहा है.

    रिपोर्ट: रंजीत कुमार ओझा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news