नाव हादसे के शिकार लोगों के परिजनों को चार-चार लाख रु की मिली सरकारी मदद

    नाव हादसे के शिकार लोगों के परिजनों को चार-चार लाख रु की मिली सरकारी मदद

    रांची (RANCHI) : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की पहल पर पंचखेरो डैम में नाव पलटने से मृत लोगों के परिजनों को चार-चार लाख रुपए की सहायता राशि दी गई. उक्त राशि गिरीडीह जिला प्रशासन की ओर से दी गई.

    बता दें कि 17 जुलाई को एक परिवार के 9 लोग एक साथ घूमने निकले थे. पंचखेरो डैम (Panchkhero Dam) में नाव पर घूम रहे थे, तभी तेज हवा के कारण नाव पलट गई. जिसमें एक व्यक्ति तैरकर निकल गया जबकि और लोग डूब गए थे.

    नाव पलटने से 8 लोगों की डूबने से मृत्यु हो गयी थी. सभी के शव एनडीआरएफ की टीम और जिला प्रशासन के सहयोग से निकाला गया था.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news