आज भी पूरे शहर में गूंजता रहा सूर्या हांसदा एनकाउंटर मामला, आक्रोश मार्च के जरिए भाजपा ने दिखाई ताकत

    आज भी पूरे शहर में गूंजता रहा सूर्या हांसदा एनकाउंटर मामला, आक्रोश मार्च के जरिए भाजपा ने दिखाई ताकत

    रांची (RANCHI) : सूर्या हांसदा फर्जी एनकाउंटर और आदिवासी रैयतों की जमीन छिनने की साजिश के विरोध में भाजपा नेता व कार्यकर्ता सड़क पर उतरे और विरोध जताया है. दरअसल आज राजधानी रांची के जिला स्कूल प्रांगण से उपायुक्त कार्यालय तक भारतीय जनता पार्टी महानगर के तत्वाधान में आक्रोश प्रदर्शन कार्यक्रम किया गया. यह आक्रोश प्रदर्शन मुख्य रूप से आदिवासी अगुआ सूर्या हांसदा फर्जी एनकाउंटर और रांची के नगडी में रिम्स 2 के नाम पर आदिवासी रैयतो के जमीन हड़पने की साजिश के खिलाफ रहा. इस प्रदर्शन के विरोध कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, रांची विधायक सी. पी. सिंह सहित जिला एवं रांची महानगर के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्त्री पुरुष कार्यकर्ता सम्मिलित हुए. विरोध आक्रोश प्रदर्शन कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ता हाथों में भारतीय जनता पार्टी के झंडा को लेकर वर्तमान झारखंड सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की है. साथ ही उन्होंने रांची उपायुक्त कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन भी किया. 

    कार्यक्रम में सम्मिलित भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा कि अभी जिस प्रकार से वर्तमान झारखंड राज्य सरकार आदिवासियों के प्रति दमनात्मक रवैया रख रही है, इस बात का अंदाजा अभी कुछ दिन पहले सूर्या हांसदा का फर्जी एनकाउंटर, एवं रांची के नगडी ग्रामीण क्षेत्र में आदिवासी रैयतों का उपजाऊ खेती योग भूमि पर रिम्स 2 का निर्माण प्रक्रिया का शुरु करना एवं इसका विरोध कर रहे स्थानीय ग्रामीण एवं आदिवासी रैयतो पर भी प्रशासनिक बल प्रयोग किया गया, इन दो विषयों से लगाया जा सकता है. भारतीय जनता पार्टी राज्य सरकार के इन आदिवासी विरोधी नीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद करते हुए सूर्य हांसदा प्रकरण पर सीबीआई जांच की मांग करता है. 

    वहीं कार्यक्रम में शामिल रांची विधायक सी पी सिंह ने भी कहा कि जिस प्रकार से वर्तमान झारखंड राज्य सरकार आदिवासियों के हक और अधिकार का बात करती है वही सरकार, आदिवासियों के हित का हनन लगातार करते दिख रही है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news