नगर निकाय चुनाव को लेकर साहिबगंज में उत्साह, राजमहल विधायक एमटी राजा ने भी डाला वोट


साहिबगंज(SAHIBGANJ):आज पूरे झारखंड में लोकतांत्रिक उत्सव का एक महत्वपूर्ण दिन है.राज्य के 48 शहरी स्थानीय निकायों में शांतिपूर्ण तरीके से मतदान की प्रक्रिया शुरू हो गई है.सुबह 7 बजे से ही विभिन्न मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखी जा रही हैं,जो अपने शहर की सरकार चुनने के लिए उत्साहित है,वहीं सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच शुरू हुई यह वोटिंग शाम 5 बजे तक चलेगी.
राजमहल विधायक एमटी राजा ने भी डाला वोट
इसी कड़ी साहिबगंज के राजमहल विधानसभा क्षेत्र के विधायक एम टी राजा ने पूरे उत्साह के साथ जेके प्लस टू हा ई स्कूल पहुँचकर वार्ड संख्या पांच के मतदान केंद्र में मतदान किए और राजमहल शहरवासियों से बढ़चढ़ कर मतदान करने की अपील भी किया है.
रिपोर्ट-गोविंद ठाकुर
4+