BIG BREAKING: बालू घोटाले मामले में धनबाद में पांच जगहों पर ED की रेड,जानिए किनके किनके यहां हो रही छापेमारी

    BIG BREAKING: बालू घोटाले मामले में धनबाद में पांच जगहों पर  ED की रेड,जानिए किनके किनके यहां हो रही छापेमारी

    धनबाद(DHANBAD): बालू घोटाले की जांच कर रहा प्रवर्तन निदेशालय सोमवार को धनबाद पहुंचा. अब तक मिली जानकारी के अनुसार धनबाद में 5 जगहों पर ई डी की रेड चल रही है. हजारीबाग में भी छापेमारी की कार्रवाई की जाने की सूचना है.  धनबाद में जिन 5 लोगों के यहां रेड चल रहा है ,उनमें जगनारायण सिंह, पुंज सिंह, टीपी सिंह, मनोज सिंह और सुरेंद्र जिंदल शामिल हैं.धनबाद,झरिया और सिंदरी में यह कारवाई चल रही है. हजारीबाग में भी छापेमारी की सूचना है. धनबाद में जिन लोगों के यहां छापेमारी हो रही है ,वह लोग बिहार में बालू के कारोबार से जुड़े हुए हैं. बालू के यह लोग पुराने कारोबारी हैं .यह कार्रवाई सोमवार की सुबह एक साथ शुरू हुई. जानकारी के अनुसार धनबाद में रहते हुए यह लोग बिहार में बालू के कारोबार से जुड़े हुए है.

    रिपोर्ट: धनबाद ब्यूरो 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news