सिमडेगा : हाथियों का आतंक, गजराज के हमले से वृद्ध महिला की मौत


सिमडेगा (SIMDEGA): जिले के बानो प्रखंड में सुबह-सुबह हड़कंप मच गया. अहले सुबह शौच करने खेत गई महिला पर हाथियों के झूंड ने हमला कर दिया. महिला ने शोर मचाया. वृद्ध महिला की आवाज सुन कर ग्रामीण खेत की तरफ भागे. घायल महिला की स्थिति देख आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.
विभाग ने दी सहायता राशि
जानकारी के अनुसार बानो थाना क्षेत्र के रायकेरा बिर हुली करंजटोली मुखिया मोड निवासी वृद्ध महिला करियो देवी अहले सुबह शौच करने के लिए खेत की तरफ निकली थी. इसी दौरान हाथी ने अचानक उन पर हमला कर दिया. जिससे वृद्धा महिला घायल हो गई. मदद की आवाज सुन परिजन और अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचे. घायल वृद्धा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. इधर बानो पुलिस को मामले की जानकारी दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला के शव को कब्जे में लिया. वन विभाग को मामले की जानकारी मिलने पर वन विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची और मृत महिला के परिजनों को सहायता राशि सौंपी.
जानिये झारखंड में हाथियों से नुकसान के आकड़े
झारखंड में हाथियों के कारण हर वर्ष ग्रामीणों को जान गंवानी पड़ती है. 2021 में सामने आई एक रिपोर्ट के मुताबिक गत 11 साल में लगभग 800 लोगों की मौत हाथियों के कारण हुई है. पिछले आठ साल में विभिन्न कारणों से 60 हाथियों की मौत हो चुकी है. पांच हाथियों को तस्करों ने मार डाला, ट्रेन दुर्घटना से चार हाथियों, बीमारी से पांच हाथियों और आठ हाथी की मौत विभिन्न हादसों में हुई. जबकि एक हाथी को वन विभाग के आदेश के बाद 2017-18 में मारा गया था. 14 हाथियों की अप्राकृतिक मौत हुई है. आठ हाथियों की मौत अधिक उम्र हो जाने के कारण हुई है.
रिपोर्ट: अमित रंजन, सिमडेगा
4+