चुनाव आय़ोग ने लांच किया पोर्टल, चुनाव में पारदर्शिता लाने की कोशिश

    चुनाव आय़ोग ने लांच किया पोर्टल, चुनाव में पारदर्शिता लाने की कोशिश

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK):-चुनाव आयोग ने एक ऑनलाइन पोर्टल लांच किया है . दरअसल, चुनाव आयोग पंजीकृत राजनीतिक दलों को योगदान रिपोर्ट और चुनाव का लेखा जोखा सहित अपने वित्तीय विवरण दाखिल करने के लिए यह लाया गया. इस कदम को चुनावों में अधिक पारदर्शिता लाने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है.

    इससे आयेगी पारदर्शिता

    सूत्रों के हवाले से ये खबर है कि , यह कदम पोल पैनल की "3 सी रणनीति" का हिस्सा है, जिसमें राजनीतिक फंडिंग और व्यय में पारदर्शिता और जवाबदेही को मजबूत करने के लिए सफाई, कार्रवाई और अनुपालन शामिल है, जिस पर आयोग मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार के अधीन एक साल से काम कर रहा था. आय़ोग ने साथ में ये भी कहा है कि , जो रानजनीतिक दल ऑनलाइन मोड के जरिए वित्तिय रिपोर्ट दाखिल नहीं करेंगे , उन्हें लिखित तौर पर ऐसा न करने के कारण बताना होगा. आयोग ने साथ ही कहा कि जो राजनीतिक दल ऑनलाइन मोड के जरिए वित्तीय रिपोर्ट दाखिल नहीं करेंगे , उन्हें लिखित रुप से ऐसा न करने कारण बताना होगा.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news