जमशेदपुर में शॉर्ट सर्किट से आठ दुकानें जलकर राख, मंत्री ने मुआवजा दिलवाने का दिया आश्वासन 

    जमशेदपुर में शॉर्ट सर्किट से आठ दुकानें जलकर राख, मंत्री ने मुआवजा दिलवाने का दिया आश्वासन 

    जमशेदपुर(JAMSHEDPUR): जमशेदपुर के सोनारी थाना अंतर्गत एयरपोर्ट के पास देर रात गुदड़ी बाजार में आग का कहर देखने को मिला. आग ने देखते देखते 5 से 8 दुकानों को पूरी तरह चपेट में ले लिया. जिससे पूरे बाजार में अफरा तफरी का माहौल हो गया. घटना करीब 12 बजे रात की है. मसाला पट्टी लाइन में शॉर्ट सर्किट से दुकान में आग लगी और देखते-देखते 5 से 8 दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया. आठ दुकानें पूरी तरह से जलकर राख हो गई. आसपास के कुछ और दुकानों को भारी नुकसान हुआ.

    सूचना मिलते ही दुकानदार और उनके परिवार के लोग बाजार के पास पहुंचे. इसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई. सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की सात गाड़ियां मौके पर पहुंची और कड़ी मशक़्कत के बाद आग पर काबू पाया. वहीं घटना की सूचना मिलते ही NDA प्रत्याशी सरयू राय और कांग्रेस प्रत्याशी बन्ना गुप्ता मौक़े पर पहुंचे. दोनों ने घटना की जानकारी ली. जिसके बाद दुकानदारों को उचित मुआवजा दिलवाने का आश्वासन दिया. हालांकि इस घटना में लाखों का नुकसान हुआ है. आग कैसी लगी ये तो जांच का विषय है फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच कर रही है.

    रिपोर्ट : रंजीत ओझा 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news