छात्र संगठन का झारखंड बंद का दिख रहा असर, सड़कों पर उतरे बेरोजगार नौजवान, प्रशासन अलर्ट 

    छात्र संगठन का झारखंड बंद का दिख रहा असर, सड़कों पर उतरे बेरोजगार नौजवान, प्रशासन अलर्ट 

    रांची(RANCHI) - झारखंड स्टेट स्टूडेंट यूनियन ने दो दिवसीय झारखंड बंद का आह्वान किया है. शनिवार को पहला दिन है यानी 10 और 11 जून को झारखंड बंद रहेगा. छात्र संगठन का सरकार पर आरोप है कि वह एक अच्छी नियोजन नीति अभी तक नहीं बना पाई है. सिर्फ आश्वासन ही दिया जा रहा है सरकार नियोजन नीति के संबंध में बिल्कुल लापरवाह बनी हुई है. 

    सड़कों पर उतरे आंदोलित छात्र

    झारखंड बंद के आह्वान को लेकर रांची समेत पूरे झारखंड में अलग-अलग जिलों में बेरोजगार नौजवान सड़कों पर हैं और सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं. आंदोलित छात्र '60-40 नाय चलतो' का नारा लगाते हुए सड़कों पर उतरे हुए हैं. रांची, हजारीबाग, दुमका, देवघर,पलामू से आ रही खबरों के अनुसार झारखंड बंद का असर देखा जा रहा है. छात्र नेताओं का कहना है कि बहुत भरोसे के साथ राज्य के युवाओं ने हेमंत सोरेन को गद्दी पर बैठाया था लेकिन यह सरकार युवाओं को ठग रही है. आज लाखों बेरोजगार युवा सड़कों पर हैं. उनकी उम्र खत्म हो रही है और सरकार नींद में सोई हुई है.

    वाहनों के आवागमन पर भी पड़ रहा प्रभाव 

    इधर रांची राजधानी समेत पूरे प्रदेश में बंद के मद्देनजर विधि व्यवस्था को बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किए गए हैं.रांची के एसएसपी किशोर कौशल ने कहा है कि जबरन बंद कराने का प्रयास करने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. इधर अलग-अलग जत्थे में आंदोलित छात्र दुकान बंद कराने के लिए सड़कों पर उतरे हुए हैं. वाहनों के आवागमन पर भी प्रभाव देखा जा रहा है. सवारी वाहनों के परिचालन पर भी असर पड़ा है.बस स्टैंड में यात्रियों की संख्या कम है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news