ED raid:धनबाद के "कोयला किंग" के साझेदारों तक पहुंच गई है ईडी की जाँच की आंच,खुलेंगे कई छुपे राज!

    ED raid:धनबाद के "कोयला किंग" के साझेदारों तक पहुंच गई है ईडी की जाँच की आंच,खुलेंगे कई छुपे राज!

    धनबाद(DHANBAD): कोयले के काले धंधे से "कोयला किंग" बने कोयलांचल के कारोबारियों की "शहंशाहत" पर खतरा पैदा हो गया है.   कोयलांचल में काले हीरे की बदौलत "धन पशु" बने लोगों की हल्क अब सूखने लगी है. अब आगे कौन कौन  से छुपे राज खुलेंगे,इसको लेकर परेशानी बढ़ी हुई है.  सूत्र बताते है कि  कोलकाता में  साझेदारों के ठिकानों तक प्रवर्तन  निदेशालय की टीम पहुंच गई है. मतलब साफ़ है कि 21  नवंबर की रेड के बाद शुक्रवार को आगे की कार्रवाई हुई है. बता दे कि ईडी  की टीम धनबाद से लेकर कोलकाता तक काले हीरे के काले धंधे को खंखाल  रही है.  

    21 नवंबर को ईडी  की टीम ने 40 जगहों पर की थी छापेमारी 

    कोयला उद्योग के इतिहास में पहली बार 21 नवंबर को ईडी  की टीम ने धनबाद सहित झारखंड और पश्चिम बंगाल के 40 जगहों  पर एक साथ छापेमारी से झारखंड -बंगाल के अवैध कारोबारी " हिल" गए थे. कई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस ,दस्तावेज, नगदी  बरामद हुई  थी.  21 नवंबर के बाद शुक्रवार को ईडी  की टीम की दूसरी कार्रवाई  थी.  21 नवंबर को धनबाद में  ईडी  की टीम ने एलबी सिंह , संजय खेमका, अनिल गोयल, दीपक पोद्दार, हेमंत अग्रवाल, गणेश अग्रवाल ,अरविंद सिंह, विनोद महतो के अलावा दुमका के कोयला और बालू कारोबारी अमर मंडल के ठिकाने पर छापेमारी की  थी. संभवतः  शुक्रवार को टीम  बंगाल के चर्चित कोयला  कारोबारी इंद्राज भटोरिया और उनके भाई के कोलकाता स्थित दफ्तर और ठिकाने पर जांच पड़ताल की. 

    शुक्रवार को कोलकत्ता में ईडी की रेड की सूचना पर धनबाद में था सन्नाटा 

    इसकी सूचना धनबाद पहुंचने पर  शुक्रवार  सन्नाटा पसर गया.  बताया जाता है कि धनबाद के किसी  बड़े कोयला कारोबारी के कोलकत्ता वाले कारोबारी साझेदार है. हालाँकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.  संभावना व्यक्त की  जा रही  है कि 21 नवंबर को छापेमारी में मिले कागजात, दस्तावेज अथवा संकेत  के आधार पर ईडी  की टीम कोलकाता में भी जांच पड़ताल की है.  यह बात अलग है कि कोयले के धंधे में" शहंशाह" बन लोग फिलहाल डरे हुए है.  सूत्र बताते हैं कि शुक्रवार को ईडी की  टीम ने डेको  आउटसोर्सिंग कंपनी के संचालक मनोज अग्रवाल, कंपनी के निदेशक एएन झा के   ठिकानों और दफ्तरों से कई दस्तावेजों की छाया प्रति करवाई है.  चर्चा तो यह भी है कि टीम ने उनके घरों से कई जमीन की डीड  की भी फोटो कॉपी कराई है.  डिजिटल डिवाइस भी जब्त  होने  की सूचना है.

    रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो  


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news