BIG BREAKING: धनबाद पहुंची ईडी की टीम,जोडाफटक और सुपर मार्केट में हो रही जांच

    BIG BREAKING: धनबाद पहुंची ईडी की टीम,जोडाफटक और सुपर मार्केट में हो रही जांच

    धनबाद: धनबाद में मंगलवार को हलचल मच गई. जितने लोग उतनी तरह की बातें. प्रवर्तन निदेशालय की टीम आज धनबाद के जोड़ा फाटक रोड और बैंक मोड़ के सुपर मार्केट पहुंची. उसके बाद तो हलचल और तेज हो गई. तरह-तरह के कयास लगाए जाने लगे. इस बीच पता चला कि ईडी की टीम जोड़ा फाटक रोड के रहने वाले गुरप्रीत सिंह सवरवाल के आवास और कार्यालय पर जांच को पहुंची है.

    धीरे-धीरे साफ हुआ कि यह मामला चंडीगढ़ या हरियाणा से जुड़ा हुआ है. प्रवर्तन निदेशालय ने कथित अवैध खनन से जुड़े धन-शोधन के मामले में पूर्व विधायक दिलबाग सिंह और उनके सहयोगी को सोमवार को गिरफ्तार किया था. धनबाद में यह छापामारी उसी से जुड़े मामले में बताई जा रही है. बिहार के धनबाद में रहने वाले बालू कारोबारियों के यहां प्रवर्तन निदेशालय की  इसके पहले छापेमारी हो चुकी है. धनबाद के कई बालू कारोबारी अभी भी जेल में है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news