दुमका : तीन वाहनों की जोरदार टक्कर, एक वाहन चालक घायल, आवागमन बाधित

    दुमका : तीन वाहनों की जोरदार टक्कर, एक वाहन चालक घायल, आवागमन बाधित

    दुमका (DUMKA) : दुमका जिला के शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के नव पहाड़ गांव के पास तीन मालवाहक वाहनों की आपस में टक्कर हो गयी. जानकारी के अनुसार स्टोन चिप्स लदा एक ट्रैक जो शिकारीपाड़ा से दुमका की ओर जा रहा था, उसकी एक हाईवा के साथ सीधी टक्कर हो गई. इस घटना में हाईवा चालक नसीम अंसारी गंभीर रूप से घायल हो गए. घायल अवस्था में चालक हाईवा में ही था उसी बीच पीछे से आकर एक डंपर ने उसमें ठोकर मार दी. वाहनों के इस टक्कर सड़क जाम हो गयी. सूचना मिलते ही शिकारीपाड़ा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से घायल नसीम को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है. साथ ही सड़क जाम समाप्त कर आवागमन बहाल किया गया.

    रिपोर्ट: पंचम झा, दुमका


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news