दुमका: उपराजधानी में शान से लहराया तिरंगा, आयुक्त ने किया झंडोत्तोलन

    दुमका: उपराजधानी में शान से लहराया तिरंगा, आयुक्त ने किया झंडोत्तोलन

    दुमका: झारखंड की उपराजधानी दुमका में हर्षोल्लास पूर्वक स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया जा रहा है। मुख्य समारोह पुलिस लाइन मैदान में आयोजित हुआ जहां संताल परगना प्रमंडल के प्रमंडलीय आयुक्त लालचंद डाडेल ने झंडोत्तोल किया। आयुक्त द्वारा परेड का निरीक्षण किया गया। परेड में 15 प्लाटून ने भाग लिया।

     

    आयुक्त ने राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का किया बखान

     आयुक्त ने अपना संबोधन देश की आजादी में अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर बलिदानियों को नमन के साथ शुरू किया। उन्होंने प्रदेश वासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामना दी। मंच से उन्होंने राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। आयुक्त ने कहा कि राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है। 

     

    राज्यपाल के बदले संताल परगना प्रमंडल के प्रमंडलीय आयुक्त ने किया झंडोत्तोलन

    दुमका को उपराजधानी का दर्जा होने के कारण स्वतंत्रता दिवस पर यहां राज्यपाल द्वारा झंडोत्तोलन किया जाता था जबकि राजधानी रांची में सीएम तिरंगा फहराते थे। लेकिन इस वर्ष शिबू सोरेन के निधन के कारण सीएम हेमंत सोरेन अपने पिता शिबू सोरेन के श्राद्ध कर्म में व्यस्त है। इस वजह से राजधानी रांची में राज्यपाल द्वारा झंडा फहराया गया जबकि उपराजधानी दुमका में संताल परगना प्रमंडल के प्रमंडलीय आयुक्त द्वारा झंडोत्तोल किया गया।

    रिपोर्ट: पंचम झा 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news