दुमका पुलिस ने इरफान अंसारी और राजेश को किया गिरफ्तार, जानिए क्या है मामला


दुमका(DUMKA): जिले के सरैयाहाट थाना की पुलिस ने झारखंड मोड़ के समीप एक युवक को गिरफ्तार किया. उसके पास से एक ऑटोमेटिक लोडेड पिस्तौल और उस पर लगे मैगजीन में एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ. उसकी निशानदेही पर पुलिस ने उसके दोस्त राजेश कुमार के घर पर छापेमारी की, जहां से एक ऑटोमेटिक पिस्टल और एक देसी कट्टा बरामद हुआ. पुलिस ने राजेश को भी गिरफ्तार कर लिया.
सूचना मिलते ही पुलिस ने की कार्रवाई
दरअसल, पुलिस को सूचना मिली थी कि झारखंड मोड़ के समीप संदिग्ध परिस्थिति में एक युवक है, सूचना मिलते ही पुलिस झारखंड मोड़ पहुंची. पुलिस की गाड़ी को देखकर युवक भागने लगा. पुलिस ने पीछा कर उसे धर दबोचा. पूछताछ के दौरान उसने अपना नाम इरफान अंसारी बताया. उसकी निशानदेही पर उसके दोस्त के घर से पिस्टल बरामद हुआ. पुलिस ने राजेश कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ के दौरान दोनों ने बताया कि दोनों मार्ग लूट की घटना को अंजाम देने की फिराक में थे. दोनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है.
रिपोर्ट: पंचम झा, दुमका
4+