दुमका:साइबर अपराध की योजना बनाते एक गिरफ्तार, पढें कैसे लोगों की गाढ़ी कमाई करते हैं साफ

    दुमका:साइबर अपराध की योजना बनाते एक गिरफ्तार, पढें कैसे लोगों की गाढ़ी कमाई करते हैं साफ

    दुमका(DUMKA):साइबर अपराध एक तरफ जहां पुलिस के लिए चुनोती है. वहीं आम लोगों के लिए सिरदर्द बनता जा रहा है. जागरूकता अभियान के बाबजूद आए दिन लोग साइबर अपराधियों के चंगुल में फंस कर अपनी गाढ़ी कमाई से हाथ धो बैठते हैं. साइबर अपराध का जिक्र होते ही सबसे पहला नाम जामताड़ा का उभर कर आता है, लेकिन धीरे धीरे साइबर अपराधी दुमका के कई थाना क्षेत्रों में अपनी जड़ें मजबूत करने में जुट गया है.

    साइबर अपराध की योजना बनाते एक गिरफ्तार

    इसी कड़ी में दुमका जिला के तालझारी थाना के हेठतीनधारा गांव से साइबर अपराध की योजना बनाते घनश्याम मंडल नाम केएक युवक को गिरफ्तार किया है. एसपी पीताम्बर सिंह खेरवार को सूचना मिली थी कि हेठतीनधारा गांव में मंटू यादव के घर के पास मंटू यादव सहित कुछ युवक साइबर अपराध की योजना बना रहे है. सूचना पर जरमुंडी और तालझारी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस वाहन को देखते ही सभी युवक वहां से भागने लगे.पीछा कर पुलिस ने घनश्याम मंडल को पकड़ा.तलाशी के क्रम में उसके पास से 2 फर्जी सीम लगा एक मोबाइल फोन और एटीएम कार्ड बरामद किया गया.

    फरार युवकों की गिरफ्तारी के लिए जगह जगह छापेमारी की जा रही 

    घनश्याम मंडल ने पूछताछ के क्रम में उसने भागे हुए अन्य युवकों का नाम भी बताया. उसकी निशानदेही पर मंटू यादव के घर की तलाशी ली गयी.उसके घर से 2 स्मार्ट फ़ोन, फर्जी वोटर कार्ड और 38 हजार नकद बरामद किया गया.विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करते हुए पुलिस ने घनश्याम मंडल को जेल भेज दिया, जबकि फरार युवकों की गिरफ्तारी के लिए जगह जगह छापेमारी की जा रही है.

    रिपोर्ट-पंचम झा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news