दुमका: शिकारीपाड़ा में वन विभाग ने लकड़ी लोड ट्रैक्टर किया जब्त, लकड़ी माफिया में मचा हड़कंप

    दुमका: शिकारीपाड़ा में वन विभाग ने लकड़ी लोड ट्रैक्टर किया जब्त, लकड़ी माफिया में मचा हड़कंप

    दुमका(DUMKA): दुमका जिला के दुमका रामपुरहाट मार्ग पर लौरीपहाड़ी गांव के पास वन विभाग की टीम ने लकड़ी लोड एक ट्रैक्टर को जप्त किया. गुप्त सूचना के आधार पर वन विभाग ने यह कार्यवाई की. ट्रेक्टर पश्चिम बंगाल की ओर लकड़ी लोड कर जा रहा था. यह कार्रवाई सोमवार की रात शिकारीपाड़ा के वनपाल तारणी मंडल के द्वारा की गई. ट्रैक्टर चालक वन विभाग की गाड़ी देखकर भागने में सफल रहा. फिलहाल लकड़ी लदे ट्रैक्टर को शिकारीपाड़ा के वन डिपो में लाकर रखा गया है. ट्रैक्टर पर अर्जुन, सिमल, कटहल जैसे पेड़ की लकड़ियां है . इस मामले पर वनपाल तारणी मंडल ने बताया कि ट्रैक्टर पर पश्चिम बंगाल का नंबर है. चिन्हित किया जा रहा है कि ट्रैक्टर का मालिक कौन है और किस माफिया के द्वारा लकड़ी ले जाया जा रहा था. वन विभाग की इस कार्रवाई से लकड़ी माफिया में हड़कंप मच गया है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news