दुमका: वासना में अंधे चचेरे चाचा ने किया रिश्तों का कत्ल, दुष्कर्म के बाद कर दी नाबालिग भतीजी की हत्या

    दुमका: वासना में अंधे चचेरे चाचा ने किया रिश्तों का कत्ल, दुष्कर्म के बाद कर दी नाबालिग भतीजी की हत्या

    दुमका (DUMKA):  दुमका जिला के मसलिया थाना क्षेत्र के एक गांव से पुलिस ने 17 अप्रैल को एक किशोरी का शव बरामद किया था. प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत हो रहा था कि दुष्कर्म के बाद हत्या की गई है. पुलिस ने इस मामले का उद्भेदन करते हुए आरोपी को सलाखों के पीछे भेज दिया है. हत्या को किसी और ने नहीं बल्कि पड़ोस में रहने वाले चचेरे चाचा पवन राय ने अंजाम दिया था. दुष्कर्म के बाद किशोरी ने जब यह कहा कि वह घर में बता देगी तो पकड़े जाने के डर से पहले उस पर डंडा से वार किया फिर लात - घूंसों से प्रहार कर उसकी जान ले ली.बताया जा रहा है कि आरोपी की पत्नी गर्भवती है.

    शराब के नशे में किया दुष्कर्म, पहचान उजागर होने के डर से की हत्या

    एसपी पीतांबर सिंह खेरवार ने बताया कि शव मिलने के बाद पुलिस ने हर स्तर से अनुसंधान में जुटी थी. अनुसंधान के क्रम में पता चला कि हत्याकांड में न तो गांव के और ना ही किसी बाहरी का हाथ है. 16 अप्रैल की शाम सात बजे जब किशोरी शौच के लिए निकली तो पवन भी अपने घर से निकल गया. खोजी कुत्ता भी पवन के घर तक गया था. इसी आधार पर पवन को पूछताछ के लिए थाना लाया गया. वह यह नहीं बता सका कि घटना के समय कहां था. कड़ाई से पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि उसने ही भतीजी की हत्या की है। बताया कि शाम को वह नशे की हालत में खेत की ओर गया था. तभी उसे भतीजी जाती हुई दिख गई. नशे में ही भतीजी के साथ पहले दुष्कर्म किया. इसके बाद किशोरी से कहा कि वह यह बात किसी को नहीं बताए, लेकिन उसने ऐसा करने से मना कर दिया. कहा कि घर जाकर माता पिता को सारी बात बता देगी. पकड़े जाने के डर से उसे मार दिया.

    रिपोर्ट: पंचम झा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news