दुमका : जमीनी विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट में चली गोली, एक घायल 

    दुमका : जमीनी विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट में चली गोली, एक घायल 

    दुमका(DUMKA): दुमका जिला के जरमुंडी थाना क्षेत्र के जरमुंडी हटिया टोला में जमीनी विवाद  में दो पक्षों के बीच जमकर मार पीट हुई. विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने गोली चला दी.  जिसमें गोली लगने से 55 वर्षीय नुनु लाल प्रसाद वर्मा घायल हो गए.  गनीमत रही कि गोली उसके हाथ मे लगी. घायल को सीएचसी जरमुंडी में प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए दुमका के फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया है जहां घायल व्यक्ति का इलाज चल रहा है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि दो पक्षों के बीच जमीन विवाद वर्षों से चल रहा था. विवाद इतना बढ़ गया कि गोलीबारी की नौबत आ गई. पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गई है. 

    रिपोर्ट: सुतिब्रो गोस्वामी/ पंचम झा 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news