दुमका: बाइक सवार अपराधियों ने युवक को मारी गोली, फिर बाइक लूट कर हुए फरार

    दुमका: बाइक सवार अपराधियों ने युवक को मारी गोली, फिर बाइक लूट कर हुए फरार

    दुमका(DUMKA): दुमका जिला के जामा थाना क्षेत्र के निश्चितपुर मोड़ के समीप बाइक सवार अपराधियों ने जावेद अंसारी नामक युवक को पैर में गोली मार दी. गोली मारने के बाद जावेद का बाइक लेकर फरार हो गया. घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को एंबुलेंस से इलाज के लिए दुमका के फूलोझानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया.

    बीच रास्ते बाइक लूटने की अपराधियों ने की कोशिश

    जानकारी के अनुसार, देवघर जिला के पालोजोरी थाना क्षेत्र के बगदाहा गांव के रहने वाले जावेद अंसारी अपने एक मित्र हरि पंडित के साथ बाइक से सर्टिफिकेट लेने दुमका के सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय आया था. सर्टिफिकेट लेकर वह वापस अपने घर जा रहा था. इसी बीच निश्चितपुर मोड़ के समीप दो बाइक पर सवार चार अपराधियों ने ओवरटेक कर जावेद अंसारी के बाइक को रोका और बाइक छीनने का प्रयास किया. जावेद ने जब बाइक देने से इनकार किया तो अपराधी ने गोली मारकर जावेद को घायल कर दिया और बाइक लेकर फरार हो गए. दिनदहाड़े बीच सड़क पर गोली बारी की घटना से सनसनी फैल गई. पुलिस मामले की जांच में जुट गई.

    रिपोर्ट: पंचम झा, दुमका  


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news