दुमका: गृहस्वामी सहित सभी सदस्य गए थे बोलबम सेवा शिविर में सेवा करने, बंद घर में हो गयी चोरी

    दुमका: गृहस्वामी सहित सभी सदस्य गए थे बोलबम सेवा शिविर में सेवा करने, बंद घर में हो गयी चोरी

    Dumka: दुमका में चोरी की घटना बढ़ने लगी है. चोर द्वारा अक्सर रात के अंधेरे में बंद घर को रात के अंधेरे में  निशाना बनाया जाता है, लेकिन अब तो दिन के उजाले में भी बेफिक्र होकर घटना को अंजाम दे रहा है. ताजा मामला शहर के गिलान पाड़ा का है, जहाँ संजय गोयल के बंद घर में अज्ञात चोरों द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया.घटना रविवार दिन की बताई जा रही है.

     गृहस्वामी का कहना है कि दिन के 11 बजे परिवार के सभी सदस्य कुरमाहाट में लगे बोल बम सेवा शिविर में कांवरियों की सेवा करने गए हुए थे. शाम में वापस घर लौटे.मेन गेट का ताला खोलकर जब अंदर प्रवेश किया तो अंदर का नजारा देखकर दंग रह गए. चोर खिड़की का ग्रिल काटकर घर के अंदर प्रवेश किया तथा दो गोदरेज का लॉक तोड़कर गोदरेज में रखे जेवरात सहित कीमती सामान लेकर आराम से चलता बना. गृह स्वामी द्वारा इसकी सूचना नगर थाना पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है. कितने की चोरी हुई इसका आकलन किया जा रहा है..पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

    रिपोर्ट: पंचम झा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news