दुमका: अवैध रूप से पटाका बेचने वाले दुकानदारों पर गिरी गाज, एसडीओ ने तीन दुकानों को किया सील

    दुमका: अवैध रूप से पटाका बेचने वाले दुकानदारों पर गिरी गाज, एसडीओ ने तीन दुकानों को किया सील

    दुमका(DUMKA): दीपावली का समय है और दुमका के चौक चौराहों,  गली मोहल्ले में पटाखा की दुकान सज गई है. बगेर लाइसेंस लिए पटाखा की बिक्री वह भी सघन अधिवास क्षेत्र में किए जाने की सूचना जिला प्रशासन को मिली थी. जिला प्रशासन ने वैसे दुकानदारों को सबक सिखाने के उद्देश्य से छापेमारी अभियान चलाया.

    एसडीओ कौशल कुमार के नेतृत्व में चला अभियान, श्रवण स्टोर सहित तीन दुकानें सील

    एसडीओ कौशल कुमार के नेतृत्व में सदर एसडीपीओ विजय कुमार महतो और नगर थाना की पुलिस ने शहर के सन शाइन गली में दो दुकानों को जबकि अग्रसेन भवन रोड में श्रवण स्टोर नामक एक दुकान यानि कुल तीन दुकानों को सील किया. इस बाबत एसडीओ कौशल कुमार ने कहा कि बगैर लाइसेंस के पटाका बेचना गैरकानूनी है. जिन दुकानों को सील किया गया है उसमें से किसी के भी पास पटाका बेचने का लाइसेंस नहीं है. साथ ही उन्होंने कहा की सघन अधिवास वाले क्षेत्र में पटाखा बेचने की अनुमति नहीं दी जा सकती.  इससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है.

    लाइसेंस मिलने के बाद निर्धारित स्थल पर ही करें पटाका की बिक्री

    उन्होंने कहा की तीनों दुकानों में रखे पटाका को जप्त करते हुए दुकान को सील किया गया है. आगे की कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने कहा कि जिन्हें पटाका बेचना है वह लाइसेंस के लिए आवेदन करें. लाइसेंस मिलने के बाद ही निर्धारित स्थल पर पटाका की बिक्री करें ताकि जान माल की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news