रांची में तेज रफ्तार का कहर, कार चालक ने कई लोगोंं को कुचला

    रांची में तेज रफ्तार का कहर, कार चालक ने कई लोगोंं को कुचला

    रांची (RANCHI): रांची में सोमवार देर रात नशे में धुत एक कार चालक ने सड़क पर बड़ा हादसा कर दिया. चुटिया इलाके में तेज रफ्तार कार ने कई राहगीरों को टक्कर मार दी, जिसमें लगभग आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी गुस्सा देखा गया और कई लोग थाने पहुंचकर विरोध करने लगे.

    जानकारी के अनुसार, जेएच01एफएफ 6112 नंबर की कार बहुबाजार से तेज रफ्तार में चुटिया की ओर आ रही थी. चुटिया राम मंदिर के पास कार ने सड़क किनारे खड़े चार युवकों को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में युवकों के हाथ-पैर बुरी तरह घायल हो गए. शोर सुनकर लोग जुटने लगे, तभी चालक वहां से भागने लगा.

    भागते समय कार चालक चुटिया पावर हाउस के पास एक स्विगी डिलीवरी ब्वॉय से भी टकरा गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोग और पीसीआर टीम तुरंत कार के पीछे दौड़े. महादेव मंडा के पास भीड़ ने कार को रोक लिया और गुस्से में चालक की पिटाई कर दी. लोगों ने कार को भी नुकसान पहुंचाया.

    सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और चालक को भीड़ से बचाकर हिरासत में ले लिया. कार को जब्त कर लिया गया है. सभी घायलों का इलाज चल रहा है, जबकि डिलीवरी ब्वॉय की हालत गंभीर बताई जा रही है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news