नशे का कारोबार जोर-शोर से जारी, 26 किउन्टल डोडा के साथ दो ट्रक जब्त, तस्कर फरार

    नशे का कारोबार जोर-शोर से जारी, 26 किउन्टल डोडा के साथ दो ट्रक जब्त, तस्कर फरार

    खूंटी (KHUNTI):  खूंटी जिले में नशे का कारोबार काफी फल फूल रहा है. आय दिन विभिन्न क्षेत्र से पुलिस डोडा की तस्करी करने वाले तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेज रही है. लेकिन पैसो के लालच में आकर युवा इस कारोबार की दुनिया में कदम रख रहे है. ऐसा ही एक मामला का खुलासा खूंटी SDPO अमित कुमार ने किया. SDPO अमित कुमार के नेतृत्व में सायको थाना क्षेत्र कुडापूर्ती जंगल में छापेमारी अभियान चलाया गया. जिसमें खूंटी से बाहर भेजे जा रहे 134 बोरा में 26 किउन्टल डोडा के साथ ट्रक और पिकअप जब्त किया है. लेकिन तस्कर जंगल का फायदा उठा कर भागने में सफल हो गए है. फिलहाल तस्करों की गिरफ्तारी के पुलिस छापेमारी अभियान चला रही है.

    गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई

    इस मामले में SDPO ने बताया कि शुक्रवार की सुबह पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी.जिसके बाद SP के निर्देश पर छापेमारी दल का गठन कर कार्रवाई की गई.टीम ने सायको थाना क्षेत्र के कूडा पूर्ति के जंगल में छापेमारी किया.पुलिस ने दो वाहन आता देखा जिसके बाद उसे रुकने के लिए इशारा किया.पुलिस को देखते ही तस्कर वाहन खड़ा कर जंगल का फायदा उठा कर भाग निकले.वाहन को चेक करने के बाद 26 किउन्टल डोडा बरामद किया गया है.साथ ही वाहन मालिक और ड्राइवर पर केस दर्ज किया गया है.

    इस छापेमारी दल में खूंटी SDPO अमित कुमार के साथ SSB 26 हंट बटालियन के इंस्पेक्टर नकुल चंद्रमंडल, सायको थाना प्रभारी रितेश कुमार महतो समेत SSB  और जिला पुलिस के जवान शामिल थे.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news