महीनों से खराब पड़ा है दो जलमिनार , दूषित जल पीने को मजबूर हैं ग्रामीण


चाईबासा (CHAIBASA): एक ओर सरकार के पेयजलापूर्ति मंत्री और जिला प्रशाषन जिलेवासियों को स्वच्छ पानी पिलाने का संकल्प लेती है. वहीं जिले के खूंटपानी प्रखंड स्थित भोया मध्य विद्यालय और पूर्णिया राजकीय मध्य विद्यालय मैदान में बने जलमिनारों से होने वाले पेयजल आपूर्ति की योजना का लाभ नहीं मिल रही है गांव के ग्रामीणों को. अब वह योजना विभाग के लापरवाही कि भेंटचढ़ रही है दो जलमिनार. इसी मामले को लेकर पश्चिमी सिंहभूम जिला भाजपा मीडिया प्रभारी हेमंत केशरी नें जिले के उपायुक्त को पत्र के माध्यम से अवगत कराते हुए अधूरे पड़े जलमिनार को पूरा कराने कि मांग की है. ताकि उस क्षेत्र के ग्रामीणों को स्वचछ पानी मिल सकें.
विभागीय लापरवाही का नतीजा
हेमंत का कहना है कि जनहित के अत्यंत उपयोगी उपरोक्त दो योजनाओं के संबंध में हम आपको जानकारी देना चाहतें हैं कि खूंटपानी प्रखंड के पूर्णिया ग्राम के राजकीय मध्य विद्यालय के मैदान में, भारतीय जनता पार्टी के खूंटपानी मंडल के कार्यकर्ता, कल "विश्व आदिवासी दिवस" उत्सव मनाया जा रहा था. जहां मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक और खरसावां विधान सभा के प्रत्याशी रहे जवाहर लाल बानरा के साथ में मंडल प्रभारी के रूप में सम्मिलित हुआ. उत्सव उपरांत स्थानीय ग्रामीणों और हमारे कार्यकर्ताओं ने उक्त मैदान स्थित जल मीनार से आपूर्ति होने वाले पेयजल पर शिकायत करते हुए पूर्व विधायक जवाहर लाल बानरा को बताए कि कुछेक वर्ष पहले पूर्णिया ग्राम में ग्रामीणों को शुद्ध पेयजलापूर्ति के लिए जलमीनार के साथ पाइप लाइन लगाने की योजना, पेयजल विभाग के तरफ से करवाया गया था. विभागीय लापरवाही के कारण शुरुआती समय से ही इस योजना का लाभ अब तक ग्रामीणों को नही मिला है. विभाग के पदधिकारिओं को अनेको बार इसकी शिकायत की गई पर आजतक निर्माण कार्य अधूरा है. जिस कारण पूर्णिया गांव के लोग पेयजल की समस्या से जूझ रहे हैं.
विधायक से दुखी ग्रामीण
पूर्व विधायक से दुखी ग्रामीणों से इस योजना को पूर्ण करवाने की मांग की. यही स्थिति भोया ग्राम के ग्रामीणों और हमारे कार्यकर्ताओ ने, भोया मध्य विद्यालय मैदान स्थित जलमीनार से भोया गांव के ग्रामीण के घरों में होने वाले पीने की पानी की योजना के बारे में हम लोंगों को बताया. जिसपर पूर्व विधायक जवाहर लाल बानरा जी के साथ हमलोग भोया के जलमीनार का अवलोकन किया तो पाया कि वहां की भी वही स्थिति है और योजना अबतक पूर्ण नहीं हुई है. जिस कारण भोया गांव के ग्रामीण भी इस योजना का लाभ नही ले सकें है. पूर्व विधायक जवाहर लाल बानरा जी जनहित के इन दोनों जन उपयोगी योजनाओं पर हुई विभागीय लापरवाही और सरकारी राशी के दुरुपयोग पर गंभीर है और उन्हें साफ प्रतीत होता है कि उक्त दोनों अधूरी योजनाओं को अवश्य पूर्ण दिखा कर सरकारी राशी का दुरुपयोग हुआ है. आपसे इस पर उच्चस्तरीय जांच करवाते हुए इसमें लिप्त पेयजल विभाग के अभियंताओं और संवेदकों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग पूर्व विधायक करते है. साथ ही योजनाओं को कैसे पूर्ण करवाया जाय इस पर त्वरित कार्रवाई आपके स्तर से करवाने का अनुरोध करते हैं. अन्यथा बाध्य होकर पूर्व विधायक जवाहर लाल बानरा जी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ आंदोलन का रुख अख्तियार करने से पीछे नही हटेंगें.
रिपोर्ट: संतोष वर्मा, चाईबासा
4+