डॉ. एसके रवि ने उपाधीक्षक का प्रभार ग्रहण किया,कहा-सीमित संसाधन में बेहतर सेवा देने का करेंगे कार्य

    डॉ. एसके रवि ने उपाधीक्षक का प्रभार ग्रहण किया,कहा-सीमित संसाधन में बेहतर सेवा देने का करेंगे कार्य

    पलामू(PALAMU):अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद के उपाधीक्षक का प्रभार सोमवार को वरीय चिकित्सक डा एसके रवि ने ग्रहण किया. तत्कालीन स्वास्थ्य उपाधीक्षक विनेश राम से डा एसके रवि ने प्रभार ग्रहण किया. प्रभार ग्रहण करने के पूर्व तत्कालीन उपाधीक्षक विनेश राम समेत चिकित्सक व कर्मियों ने डा एसके रवि का गुलदस्ता देकर स्वागत किया. चिकित्सा पदाधिकारियों व कर्मियों ने कहा कि हुसैनाबाद में पहले भी डा एसके रवि अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद के उपाधीक्षक की जवाबदेही बखूबी निभाया है. 

    इस मौके पर नवपदस्थापित स्वास्थ्य उपाधीक्षक डा एसके रवि ने कहा कि हुसैनाबाद क्षेत्र का चप्पा चप्पा वह जानते हैं. उन्होंने कहा कि यह स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं से भी वह वाकिफ हैं. अनुमंडलीय अस्पताल समेत पीएचसी व स्वास्थ्य उप केंद्रो में जो संसाधन उपलब्ध हैं,उसमे बेहतर सेवा देने का कार्य करेंगे. उन्होंने कहा कि किसी चिकित्सक या कर्मी के द्वारा लापरवाही की शिकायत मिलने पर उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जायेगी. 

    उन्होंने आम लोगों से चिकित्सक व कर्मियों को सहयोग करने की अपील की. उन्होंने कहा कि चिकित्सक व कर्मी भी इंसान हैं, यह बात भी समझने की जरूरत है. उन्होंने क्षेत्र में चल रहे क्लीनिकों को मानक के मुताबिक चलाने की हिदायत संचालकों को दिया है. उन्होंने कहा कि मानक के मुताबिक व्यवस्था नहीं मिलने पर कार्रवाई की जायेगी. मौके पर सभी चिकित्सा पदाधिकारी, कर्मचारी के अलावा एनएचएम के कर्मी मौजूद थे.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news