गिरिडीह के धनवार के राजा साहब के घर में पड़ा मिला दरबान का शव, हत्या का शक, जांच में जुटी पुलिस

    गिरिडीह के धनवार के राजा साहब के घर में पड़ा मिला दरबान का शव, हत्या का शक, जांच में जुटी पुलिस

    गिरिडीह (GIRIDIH) : गिरिडीह पुलिस हत्या कांड के कई मामलों का खुलासा नहीं कर पा रही है. हत्याकांडो के खुलासा में गिरिडीह पुलिस फिलहाल कई मामले में नाकाम ही रही. रविवार को भी गिरिडीह के धनवार थाना इलाके के धनवार के राजा साहब के दो मंजिला घर के दरबान सीताराम यादव का शव घर के बाथरूम में संदेहास्पद स्थिति में पड़ा मिला. लिहाजा, मामला हत्या से जुड़ा बताया जा रहा है. जबकि मृतक के पिता भुनेश्वर यादव ने भी बेटे के हत्या का आरोप लगाया है. इस बीच घटनास्थल में जांच करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया.  

    ग्रामीणों में आक्रोश

    मृतक धनवार थाना इलाके के टुंकलवी गांव का रहने वाला था और इसी गांव के भुनेश्वर यादव का बेटा था और कई महीनों से धनवार के राजा साहब के घर पर दरबानी का काम किया करता था. इसी क्रम में रविवार की सुबह उसका शव घर के बाथरूम में पड़ा मिला. इधर दरबान का शव घर के बाथरूम में मिलने की सूचना पर धनवार थाना पुलिस भी घटनास्थल पहुंच कर जांच में जुट गई. इस दौरान ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया. और धनवार थाना पुलिस के खिलाफ नारेबाजी भी किया. माले नेता विनय के नेतृत्व में सड़क जाम किया गया. इस दौरान माले नेता ने भी गिरिडीह पुलिस को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि पिछले कई महीनों से जिले में हर कुछ दिनों में हत्या की घटना हो रही है और दूसरी तरफ पुलिस इनका खुलासा तक नहीं कर पाती. वैसे दरबान सीताराम यादव के बाथरूम में शव मिलने का मामला हत्या है या आत्महत्या का. ये स्पष्ट नहीं हो पाया. लेकिन पुलिस मामले को दोनों बिंदुओं पर जांच में जुटी हुई है. क्योंकि दरबान का शव भले ही बाथरूम में था. लेकिन मृतक के मुंह से खून भी निकल रहा था.

    रिपोर्ट : दिनेश कुमार, गिरिडीह


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news