डॉक्टर की हैवानियत, अस्पताल का पैसा नहीं चुकाने पर मां और नवजात को बनाया बंधक, जानिए पूरा मामला

    डॉक्टर की हैवानियत, अस्पताल का पैसा नहीं चुकाने पर मां और नवजात को बनाया बंधक, जानिए पूरा मामला

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : चतरा के नर्सिंग होम से जो मामला सामने आया है उसने सभी को हैरान कर दिया हैं. जिस डॉक्टर को भगवान का दर्जा दिया जाता है वहीं अब हैवान बन गए है. बता दें कि नर्सिंग होम ने पहले गर्भवती महिला का जबरन सिजेरियन किया और इसके बाद महिला को जबरन बंधक बना लिया. बंधक बनाने की वजह डॉक्टर की फीस है. डॉक्टर ने एक लंबी बिल थमा दी, जिसे चुकाने में महिला असमर्थ थी. जिस कारण उसके साथ ऐसा सुलूक किया गया. इस करतूत ने पूरे जिले के स्वास्थ्य महकमे को सवालों के घेरे में खड़ा कर दिया है.

    जानिए क्या है पूरा मामला

    यह मामला चतरा के पकरिया गांव का है जहां रहने वाली सुषमा देवी ने आरोप लगाया है कि उसे नर्सिंग होम में बंधक बना कर रखा गया.  महिला ने विस्तार से बताते हुए कहा कि नर्सिंग होम में जाने के बाद डॉक्टरों ने आनन-फानन में उसका ऑपरेशन कर दिया.ऑपरेशन के बदले डॉक्टर ने 2 लाख की मांग कर डाली. परिवार में आर्थिक तंगी होने की वजह से वह मात्र 20 हजार ही दे पाए जिसके बाद डॉक्टर ने वो रकम लेकर  बाकी के 1 लाख 80 हजार लाने का आर्डर दिया. जब परिवार पाले पैसा देने में असमर्थ रहे तो डॉक्टरों ने नवजात बच्चे और उसकी मां को नर्सिंग होम में ही बंधक बना लिया. इतना ही नहीं मिल का ये भी आरोप है कि डॉक्टर ने कुछ लड़कों को बुलवाकर उनकी पिटाई भी करवा दी. वहीं मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया. जिसके बाद घटनास्थल पर पहुंचकर माँ और बच्चे को निकाला गया. जिसके बाद नर्सिंग होम संचालक के खिलाफ कार्रवाई की गई.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news