धनबाद मंडल में पीएनआइ और एनआइ कार्य के कारण ट्रेनों का बदला गया रूट, देखें लिस्ट

    धनबाद मंडल में पीएनआइ और एनआइ कार्य के कारण ट्रेनों का बदला गया रूट, देखें लिस्ट

    देवघर (DEOGHAR) : पूर्व मध्य रेलवे के धनबाद मंडल के अन्तर्गत रेनुकुट-झारोखास-मुरीपुर रोड सेक्शन में दिनांक 11 से 13 अप्रैल तक प्री-नॉन इंटरलॉकिंग/नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के चलते ट्रेन परिचालन के लिए निम्नलिखित मार्ग परिवर्तन किया गया है.

    11448 हावड़ा-जबलपुर शक्तिपुंज एक्सप्रेस (दिनांक 13.04.2023 को होने वाली यात्रा) को गढ़वा रोड-डेहरी-ऑन-सोन-पंडित दीन दयाल उपाध्याय जं.-प्रयागराज छेवकी-कटनी साउथ स्टेशन के रास्ते चलाया जाएगा. 

    11447 जबलपुर-हावड़ा शक्तिपुंज एक्सप्रेस (दिनांक 13.04.2023 को होने वाली यात्रा) कटनी साउथ-प्रयागराज छेवकी-पंडित दीन दयाल उपाध्याय जं. - डेहरी-ऑन-सोन - गढ़वा रोड के रास्ते चलाया जाएगा.

    19607 कोलकाता-मदार एक्सप्रेस (दिनांक 13.04.2023 को होने वाली यात्रा) गढ़वा रोड-डेहरी-ऑन-सोन-पंडित. दीन दयाल उपाध्याय जं. - प्रयागराज छेवकी-कटनी मुरवारा स्टेशन के रास्ते चलाया जाएगा.

    19413 अहमदाबाद-कोलकाता एक्सप्रेस (दिनांक 12.04.2023 को होने वाली यात्रा) कटनी मुरवारा-प्रयागराज छेवकी-पंड. दीन दयाल उपाध्याय जं. - डेहरी-ऑन-सोन - गढ़वा रोड के
     रास्ते चलाया जाएगा.

    रिपोर्ट: रितुराज सिन्हा 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news