धनबाद: जिला सुरक्षा समिति की हुई बैठक, 13 लाइसेंसी आर्म्स को जमा कराने से मिली छूट 

    धनबाद: जिला सुरक्षा समिति की हुई बैठक, 13 लाइसेंसी आर्म्स को जमा कराने से मिली छूट 

    धनबाद(DHANBAD) : जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त सुश्री माधवी मिश्रा की अध्यक्षता में शुक्रवार को  जिला सुरक्षा समिति की बैठक हुई. बैठक में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जिले के गणमान्य व्यक्ति एवं निजी व्यक्तियों की सुरक्षा तथा लाइसेंसी आर्म्स को सत्यापित कराकर संबंधित थाना में जमा कराने की विस्तृत समीक्षा की गई.  समीक्षा के क्रम में लाइसेंसी आर्म्स को जमा कराने से मुक्ति के लिए प्राप्त आवेदनों की भी समीक्षा की गई.  समीक्षा के बाद 13 लाइसेंसी आर्म्स को जमा कराने से विमुक्ति प्रदान की गई.  वहीं एक आवेदक के पास 2 लाइसेंसी हथियार होने के कारण एक हथियार को संबंधित थाना में जमा कराने का आदेश समिति ने दिया. 

    5 अंगरक्षकों को क्लोज करने का हुआ  निर्णय

    साथ ही निजी अंगरक्षक की समीक्षा के बाद 5 अंगरक्षकों को क्लोज करने का निर्णय लिया गया. शेष अंगरक्षकों के भुगतान की समीक्षा के बाद  समिति द्वारा निर्णय लिया जाएगा. बैठक में जिले के सभी बैंक, सीएमआरआई, सीएमआईएफआर, बीसीसीएल, टिस्को जामाडोबा एवं अन्य संस्थानों की सुरक्षात्मक दृष्टिकोण से आर्म्स को थाना में जमा किए जाने से विमुक्त रखने का समिति ने निर्णय लिया. बैठक में उपायुक्त सुश्री माधवी मिश्रा, वरीय पुलिस अधीक्षक हृदीप पी जनार्दनन, सिटी एसपी अजीत कुमार, ग्रामीण एसपी  कपिल चौधरी, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर श्रीमती हेमा प्रसाद, अनुमंडल पदाधिकारी उदय रजक, पुलिस उपाधीक्षक (विशेष शाखा) मौजूद रहे,

    रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो  


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news