दिशोम गुरु शिबू सोरेन के भाई का निधन,सोरेन परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़,परिवार के साथ सीएम पहुंचे नेमरा   

    दिशोम गुरु शिबू सोरेन के भाई का निधन,सोरेन परिवार पर टूटा  दुखों का पहाड़,परिवार के साथ सीएम पहुंचे नेमरा   

    रांची(RANCHI): दिशोम गुरु शिबू सोरेन के भाई और सीएम हेमंत सोरेन के चाचा जगदीश सोरेन का निधन उनके पैतृक गाँव नेमरा में हो गया.जिसके बाद सोरेन परिवार में दुखों का पहाड़ टूट गया. जैसे ही मौत की ख़बर मिली. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन नेमरा गाँव पहुंचे. चाचा के अंतिम यात्रा में शामिल हुए.       

    बता दे कि मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन सपरिवार रामगढ़ जिला स्थित पैतृक गांव नेमरा पहुंचे. मुख्यमंत्री वहां अपने पारिवारिक सदस्य जगदीश सोरेन के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी. मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की.  मुख्यमंत्री अंतिम यात्रा एवं अन्त्येष्टि संस्कार में भी शामिल हुए है,जगदीश सोरेन हेमंत सोरेन के रिश्ते में चाचा लगते है.   

    विदित हो कि दिवंगत जगदीश सोरेन रिश्ते में (राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु शिबू सोरेन के चचेरे भाई) मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के चाचा लगते थे.  विगत 17 मई 2025 को उनका निधन हो गया था.  वे अपने पीछे दो पुत्र, एक पुत्री सहित भरापूरा परिवार छोड़ गए हैं.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news