DHANBAD!! चढ़ा था बिजली जोड़ने ,करंट के झटके से झुलसा ,जानिए उसके बाद क्या हुआ 

    DHANBAD!! चढ़ा था बिजली जोड़ने ,करंट के झटके से झुलसा ,जानिए उसके बाद क्या हुआ 

    धनबाद(DHANBAD): झरिया के बस्ताकोला गौशाला मोड़ के समीप सोमवार को हुए एक हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और वृक्ष की टहनी में आग लग गई. इस घटना को जिसने भी देखा और सुना, आश्चर्य व्यक्त करने लगा. जानकारी के अनुसार हाईटेंशन तार की चपेट में आने से चिंकी कुमार नामक युवक  बुरी तरह से झुलस गया. स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल उसे धनबाद के SNMMCH ले जाया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस्ताकोला शिव मंदिर के लिए बिजली तार जोड़ने वह  चढ़ा था. 
     
    लाइट का तार और 33000 नजदीक से ही गुजरे थे 

    लाइट का तार और 33000 नजदीक से ही गुजरे है. लाइटिंग का तार तो जोड़  दिया था, इसी दौरान 33000 की चपेट में युवक  आ गया और वह तार में लटकने लगा. लोगों ने बांस के सहारे उसे तार से अलग  किया. फिर वह एक  घर की  छत पर गिर गया. आनन-फानन में उठाकर लोग अस्पताल ले गये. जिस पेड़ पर चढ़कर  तार जोड़ रहा था,उसकी टहनी में स्पार्क से  आग लग गई. आग लगने की सूचना दमकल को दी गई, फिर दमकल ने पहुंचकर आग पर काबू पाया. 

    रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news