Dhanbad: आईआईटी-आईएसएम में राष्ट्रपति के कार्यक्रम को लेकर प्रशासन ऐसे हुआ रेस, पढ़िए कहां-कहां हुआ इंस्पेक्शन

    Dhanbad: आईआईटी-आईएसएम में राष्ट्रपति के कार्यक्रम को लेकर प्रशासन ऐसे हुआ रेस, पढ़िए कहां-कहां हुआ इंस्पेक्शन

    धनबाद(DHANBAD) : राष्ट्रपति के आईआईटी आईएसएम में निर्धारित कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन को लेकर शुक्रवार को  उपायुक्त  आदित्य रंजन एवं वरीय पुलिस अधीक्षक  प्रभात कुमार ने एयरपोर्ट से लेकर आईआईटी आईएसएम कार्यक्रम स्थल तक के  रूट का निरीक्षण किया. इसके अलावा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए   राज्यपाल एवं  मुख्यमंत्री के रूट के लिए  बिरसा स्पोर्ट्स कंपलेक्स से आईआईटी आईएसएम तक का निरीक्षण किया गया.  एयरपोर्ट निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने एयरपोर्ट परिसर की साफ सफाई, रनवे की स्थिति, एयरपोर्ट अंतर्गत अतिथि विश्राम गृह  का निरीक्षण कर समुचित व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए  आवश्यक दिशा निर्देश दिए. वहीं रूट निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने निर्बाध ट्रैफिक की व्यवस्था, बैरिकेडिंग की व्यवस्था, साफ सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, सड़को से अतिक्रमण हटाने समेत अन्य बिंदुओं पर दिशा निर्देश दिए. 

    मुख्य कार्यक्रम स्थल  का भी किया गया इंस्पेक्शन 
     
    इसके अलावा आईआईटी आईएसएम पहुंचकर मुख्य कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया गया,.  निरीक्षण के दौरान उपायुक्त एवं एसएसपी ने सुरक्षा की दृष्टि से की जाने वाली तैयारी का अवलोकन किया.  इस दौरान पहुँच पथ, पंडाल निर्माण, स्टेज निर्माण, प्रवेश द्वार, निकास द्वार, बैरिकेडिंग, ग्रीन रूम, बैठने की व्यवस्था समेत पूरे परिसर की सुरक्षा व्यवस्था समेत कार्यक्रम की रूप रेखा पर आईआईटी आईएसएम के डायरेक्टर के साथ समीक्षा की गई. उपायुक्त ने पथ निर्माण विभाग, पीएचईडी, भवन प्रमंडल, नगर निगम सहित आईआईटी आईएसएम एवं सभी विभागों को आपस में समन्वय बनाते हुए सभी व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए  आवश्यक दिशा -निर्देश दिए. 

    निरीक्षण के दौरान मौजूद थे सभी आला अधिकारी 

    मौके पर उपायुक्त  आदित्य रंजन, वरीय पुलिस अधीक्षक  प्रभात कुमार, ग्रामीण एसपी  कपिल चौधरी, सिटी एसपी  ऋत्विक श्रीवास्तव, नगर आयुक्त  रवि राज शर्मा, अपर समाहर्ता  विनोद कुमार, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर श्रीमती हेमा प्रसाद, अनुमंडल पदाधिकारी  राजेश कुमार, निदेशक डीआरडीए  राजीव रंजन, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी राम नारायण खालको, जिला परिवहन पदाधिकारी  दिवाकर सी द्विवेदी, सहायक नगर आयुक्त  प्रसून कौशिक, आईआईटी आईएसएम के डायरेक्टर प्रो सुकुमार मिश्रा, आईआईटी आईएसएम के रजिस्ट्रार  प्रबोध पांडेय,  मयंक यादव, डीएसपी सीसीआर  सुमित कुमार, डीएसपी मुख्यालय 1 शंकर कामती, डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर  नौशाद आलम के अलावा अन्य विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे. 

    रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news