DHANBAD: घर वाले गए थे छठ घाट और चोरों ने कर दी पांच घरों की सफाई ,जानिए फिर क्या हुआ

    DHANBAD: घर वाले गए थे छठ घाट और चोरों ने कर दी पांच घरों की सफाई ,जानिए फिर क्या हुआ

    धनबाद(DHANBAD): घर वाले छठ घाट पर गए थे और चोरो ने पांच घरो में चोरी कर डाली. वह भी इलाके के सीसीटीवी कैमरा को कपड़ा से ढक कर. सुदामडीह रिवरसाइड बीसीसीएल टाइप टू और माइनस कालोनी में चोरों ने सोमवार को  एक ही दिन  में पांच घरों को निशाना बनाया. चोर पांच घरों से लगभग 22 लाख से अधिक की संपत्ति उड़ा  लिए. जिसमें लाखो के आभूषण, हजारों रुपये नगद  समेत अन्य कीमती सामान शामिल है. घटना की सूचना के बाद घटनास्थल पर पहुंची सुदामडीह पुलिस मामले की छानबीन शुरू कर दी है. चोरों ने मोहल्ला और चौक चौराहा में लगे सीसीटीवी कैमरा को कपड़ा से ढक दिया था. इधर लोगों का कहना है कि इससे पूर्व भी  थाना क्षेत्र में चोरी की घटना घटी है, परंतु पुलिस के हाथ अब भी खाली है. 

    देर रात तक खुली रहती है दुकाने 

    लोगों ने बताया कि सुदामडीह थाना क्षेत्र में देर रात तक कई दुकानें खुली रहती हैं ,जहां सिगरेट, शराब, गुटखा का सेवन करने विभिन्न क्षेत्रों से नए चेहरे आते हैं. मिली जानकारी के अनुसार सोमवार के दिन थाना क्षेत्र के सुदामडीह निवासी अजय शर्मा, ओमप्रकाश, गीता चौहान,दिनेश विश्वकर्मा राजकुमार प्रसाद के घर में चोरों ने भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया. घटना के बाद थाना में दिए गए आवेदन में बताया गया है कि सोमवार को गृहस्वामी परिवार के साथ छठ घाट गए थे. लौटने पर गृहस्वामी घर के अंदर  जाकर देखे तो होश उड़ गए. घर के अंदर टूटा अलमीरा, बक्सा तथा बिखरा पड़ा सामान देख चीत्कार से पूरा इलाका गुजने लगा. एक तरफ लोग अजय शर्मा के घर चोरी की स्थिति देख ही रहे थे कि  अन्य कई घरों  से भी चीखने चिल्लाने की आवाज़ आने लगी. 

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news