DHANBAD: अवैध बालू धंधेबाजों को पकड़ने प्रशासनिक अमला रात भर सड़क पर रहा, मिली सफलता 

    DHANBAD: अवैध बालू धंधेबाजों को पकड़ने प्रशासनिक अमला रात भर सड़क पर रहा, मिली सफलता 

    धनबाद(DHANBAD):  शनिवार को पूरी रात अनुमंडल पदाधिकारी सहित लगभग सभी अंचलाधिकारी सड़क पर थे. रात 11 बजे से सुबह छह बजे तक छापेमारी की गई. प्रशासन की ताबड़तोड़ कार्रवाइयों के बावजूद बालू के अवैध धंधेबाज मान नहीं रहे है. धनबाद में बालू तस्करों का संगठित नेटवर्क काम कर रहा है. जानकारी के अनुसार उपायुक्त  सुश्री माधवी मिश्रा के निर्देश पर जिले में खनिज संपदा के अवैध खनन, भंडारण व परिवहन के खिलाफ कार्रवाई जारी रखते हुए जिला खनन टास्क फोर्स ने शनिवार की  रात 11 बजे से सुबह 6 बजे तक जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में औचक जांच अभियान चलाया. अभियान के दौरान सुदामडीह थाना क्षेत्र से अवैध बालू लदे 3 ट्रैक्टर जब्त किए गए. 

    जब्त वाहनों को सम्बंधित थानों को किया गया सुपुर्द 
     
    तीनों जब्त ट्रैक्टर को अंचल अधिकारी झरिया ने सुदामडीह थाना को सुपुर्द कर दिया. वहीं, बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के मेमको मोड़ के पास जिला खनन पदाधिकारी तथा खान निरीक्षक ने अवैध बालू का परिवहन करते एक हाइवा को  जब्त किया.  जब्त हाइवा को बरवाअड्डा थाना को सुपुर्द कर दिया गया. सुदामडीह थाना क्षेत्र में अवैध बालू लदे तीनों ट्रैक्टर तथा बरवाअड्डा थाना में अवैध बालू का परिवहन करते हाइवा पर प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है. छापामारी टीम में अनुमंडल पदाधिकारी  उदय रजक, जिला खनन पदाधिकारी  मिहिर सालकर, जिला परिवहन पदाधिकारी  दिवाकर सी द्विवेदी, माइनिंग इंस्पेक्टर  बिनोद बिहारी प्रमाणिक, अंचल अधिकारी निरसा  इन्द्र लाल ओहदार, अंचल अधिकारी धनबाद शशिकांत सिंकर, अंचल अधिकारी गोविंदपुर  शशि भूषण सिंह, अंचल अधिकारी झरिया  राम सुमन प्रसाद, अंचल अधिकारी टुंडी  शैलेन्द्र कुमार चौरसिया, अंचल अधिकारी पूर्वी टुंडी  देवराज गुप्ता के अलावा संबंधित थाना क्षेत्र के पुलिस बल शामिल थे.

    रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news