Dhanbad: डीसी के जनता दरबार में पढ़िए -कैसी -कैसी पहुंची शिकायतें ,क्या मिला भरोसा

    Dhanbad:  डीसी के जनता दरबार में पढ़िए -कैसी -कैसी पहुंची शिकायतें ,क्या मिला भरोसा

    टीएनपी डेस्क:  शुक्रवार  को उपायुक्त  आदित्य रंजन द्वारा  जनता दरबार का आयोजन किया गया.  इस दौरान उन्होंने जिले के शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों की समस्याओं को सुना एवं अश्वासन दिया कि उनकी  सभी शिकायतों का जल्द से जल्द जाँच करा कर  उचित समाधान कराया जाएगा. जनता दरबार में फकीरडीह गोविंदपुर से आए मुस्लिम शाह ने उपायुक्त  से विवादित जमीन पर प्रधानमंत्री आवास बनाने की शिकायत की. 

     पुटकी के पटिया बस्ती से आए साधु  शरण महतो ने टाटा कंपनी के ब्लास्टिंग के कारण घर क्षतिग्रस्त होने की शिकायत उपायुक्त से की.  कालीपुर से आए सुनील कुमार महतो ने विद्यालय भवन निर्माण में अनियमितता की जांच की  उपायुक्त से मांग की.  जनता दरबार में आए सोनाली सिंह ने रैयती भूमि का दाखिल खारिज तथा पंजी -2 बनाने में आ रही समस्याओं के समाधान के लिए  आवेदन दिया.  वहीं बेलगड़िया न्यू कॉलोनी से आए मो. नासिर अंसारी ने जेआरडीए द्वारा विस्थापित को मिलने वाली राशि के भुगतान के लिए  आवेदन दिया. 

    इसके अलावा जमीन विवाद, मकान आवंटन, तालाब सफाई, आपसी विवाद में मारपीट, होमगार्ड बहाली, बीपीएल कोटा से नामांकन, मृत्यु प्रमाण पत्र, बिना मुआवजा जबरन जमीन कब्जा, रैयती जमीन पर अवैध कब्जा, शिक्षा विभाग की जमीन की बाउंड्रीवाल समेत विभिन्न समस्याओं एवं शिकायत से उपायुक्त अवगत हुए.  उपायुक्त ने लोगों को पूर्ण भरोसा दिलाया कि आपकी समस्याओं को दूर करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है.  जिला प्रशासन विधि सम्मत आपकी हर समस्याओं को दूर करने का प्रयास करेगा. 

    रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news