DHANBAD: 30 अप्रैल को ढुल्लू महतो के नामांकन में आएंगे राजस्थान के मुख्यमंत्री

    DHANBAD: 30 अप्रैल को ढुल्लू महतो के नामांकन में आएंगे राजस्थान के मुख्यमंत्री

    धनबाद(DHANBAD) : 30 अप्रैल को राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा धनबाद  पहुंच सकते हैं .  वह भाजपा प्रत्याशी ढुल्लू महतो के नामांकन में शामिल होंगे.  प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी भी मौजूद रहेंगे.  आजसू  सुप्रीमो सुदेश महतो भी पहुंच सकते है.  पार्टी सूत्रों के अनुसार नामांकन के दिन पार्टी की ओर से जनसभा भी होगी.  जनसभा को राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी संबोधित करेंगे. 

     जनसभा करने के लिए प्रशासन से अनुमति मांगी गई है.  गल्फ ग्राउंड या स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में जनसभा की अनुमति मांगी गई है.  जहां भी जनसभा की मंजूरी मिलेगी, वहां आयोजन होगा.  निश्चित रूप से 30 अप्रैल को जनसभा में भीड़ जुटाकर  भाजपा अपनी ताकत दिखाने की कोशिश करेगी. भाजपा ने इस बार तीन बार के सांसद रहे पशुपतिनाथ सिंह का टिकट काटकर ढुल्लू महतो को उम्मीदवार बनाया है.  ढुल्लू महतो  बाघमारा से विधायक है. 

    रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news