धनबाद रेलवे सुरक्षा बल का यूपी में बजा डंका ,जानिए महिला के सुहाग का सामान  कैसे हुआ बरामद 

    धनबाद रेलवे सुरक्षा बल का यूपी में बजा डंका ,जानिए महिला के सुहाग का सामान  कैसे हुआ बरामद 

    धनबाद(DHANBAD): धनबाद रेलवे सुरक्षा बल ने अपना डंका यूपी में भी बजवा दिया है. यूपी की एक महिला के सुहाग का सामान सहित  ढाई लाख रुपए से अधिक के गहनों से भरा पर्स बरामद कर यूपी के परिवार को भारी सकुन  पहुंचाया है.  दरअसल, 20- 21 अक्टूबर की रात ट्रेन संख्या 22 323 शब्दभेदी एक्सप्रेस के यात्री हल्ला करने लगे थे कि  एक महिला का पर्स लेकर चोर भाग गया ,भाग गया.  रेलवे सुरक्षा बल के अधिकारियों ने त्वरित कार्रवाई की और सीसीटीवी की मदद से जाना की नीले रंग का  टीशर्ट पहने हुए एक व्यक्ति  एक  थैला लेकर निकला ट्रेन के  बोगी से निकला है. तथा स्टेशन के दक्षिण साइड में गया है. 

    सीसीटीवी ने काम को कर दिया आसान 

    अधिकारियों को जानकारी मिली कि उसी कद काठी का एक व्यक्ति पुरानी बाजार रेल फाटक के पास देखा गया है.  पुलिस दल पुरानी बाजार फाटक के पास पहुंचा तो पाया कि झुग्गी झोपड़ी में वह व्यक्ति बैग  खोल रहा था.  उसके बैग में महिला का पर्स था.  पुलिस अधिकारी जब नजदीक पहुंचे तो वह भागने लगा और भागने के क्रम में नाले में गिर पड़ा, जिससे उसे चोट भी लगी है.  पर्स को जब अधिकारियों ने चेक किया तो उसमें सोने का चैन , एक मंगलसूत्र ,एक अंगूठी, एक जोड़ा झुमका, एक लॉकेट, चांदी के पायल,  सैमसंग का स्मार्टफोन, रेडमी स्मार्टफोन, आधार कार्ड, वोटर कार्ड, यूनियन बैंक की  एटीएम सहित  सौंदर्य प्रसाधन बरामद हुए. पूछताछ में चोर  अपना नाम पिंटू कुमार, बलिया का रहने वाला बताया.  

    महिला के पति ने सामान होने की पुष्टि की 

    इसी दौरान सैमसंग मोबाइल पर फोन आया तो फोन करने वाले ने अपना नाम अमित राय ,थाना भवरकोल, जिला गाजीपुर(यूपी) बताया. कहा कि उनकी पत्नी श्वेता राय परिवार के सदस्यों के साथ कोलकाता से गाजीपुर की यात्रा कर रही थी ,इसी क्रम में धनबाद स्टेशन पर उनका भूरा रंग का लेदर बैग एक चोर लेकर भाग गया है. उन्होंने  बरामद सामानों की पुष्टि की. ए एसआई  अभिमन्यु सिंह के लिखित बयान पर कांड अंकित कर लिया गया है.  पर्स  से बरामद संपत्ति की कुल अनुमानित लागत ढाई लाख रुपए बताई गई है. 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news