धनबाद पुलिस ने सहिया को सीएम से मिलने से रोका, जानिए फिर क्या हुआ

    धनबाद पुलिस ने सहिया को सीएम से मिलने से रोका, जानिए फिर क्या हुआ

    धनबाद(DHANBAD): झारखंड मुक्ति मोर्चा के स्थापना दिवस पर शनिवार को धनबाद के गोल्फ मैदान में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन झारखंड सरकार की उपलब्धियों को गिना रहे थे और उधर, धनबाद जिले में कार्यरत सहिया अपनी मांगों को लेकर सीएम से मिलना चाह रही थी. सीएम से तो नहीं मिल पाई, उन्हें बाहर कर दिया गया, लेकिन इससे उनका आक्रोश और बढ़ गया. पुलिस के हटाने पर वह बाहर तो निकल गई लेकिन नारेबाजी करती रही.

    धनबाद की सहिया पहुंची थी सीएम से मिलने

    धनबाद जिले में लगभग 2000 सहिया काम करती है. इनकी प्रमुख मांगों में मानदेय में बढ़ोतरी शामिल है. सहिया कई चरणों में आंदोलन कर चुकी है. धनबाद से लेकर रांची तक इनका आंदोलन चला लेकिन अभी तक कोई निदान नहीं निकला है. आज झारखंड मुक्ति मोर्चा के स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन धनबाद पहुंचे तो अपनी मांग पत्र के साथ सहिया उनसे मिलने का प्रयास कर रही थी, लेकिन मुख्यमंत्री से मुलाकात नहीं हो पाई.

    रिपोर्ट: सत्यभूषण सिंह, धनबाद


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news