धनबाद लोकसभा : दिन के एक बजे तक सबसे अधिक सिंदरी विस में मतदान

    धनबाद लोकसभा : दिन के एक बजे तक सबसे अधिक सिंदरी विस में मतदान

    धनबाद(DHANBAD),: धनबाद लोकसभा निर्वाचन के लिए  आज दिनांक 25 में 2024 को मतदान जारी है.  लोकसभा चुनाव में  पीडब्लूडी वोटर बढ़ -चढ़ कर हिस्सा ले रहे है.  उनके हौसले को और बढ़ाने के लिए  जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न प्रकार की सुविधाएं मुहैया कराई गई है.  ऐसे मतदाताओं के लिए  निःशुल्क परिवहन की व्यवस्था के साथ-साथ व्हीलचेयर एवं रैंप की व्यवस्था मतदान केंद्रों में की गई है.

    धनबाद लोकसभा अंर्तगत पूर्वाह्न 07बजे से अपराह्न 01 बजे तक कुल मतदान का प्रतिशत 39.83% दर्ज किया गया है. धनबाद - 36.79, झरिया - 38.67, सिंदरी -44.97, निरसा - 43.83, बोकारो- 35.1, चंदनकियारी- 44.45 प्रतिशत मतदान होने का आंकड़ा प्राप्त हुआ है. 

    रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news